तेहरान/यरुशलम: मध्य पूर्व में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है, क्योंकि इजरायल ने ईरान पर सीधा हमला कर दिया है। रात भर तेहरान में जगह-जगह धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने बयान जारी कर हमले की जानकारी दी है।
IDF के बयान में कहा गया है कि उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ हमला शुरू किया है। खुफिया जानकारी के आधार पर ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाते हुए यह हमला ईरान सरकार की इजरायल के खिलाफ लगातार बढ़ती आक्रामकता के जवाब में किया गया है।
बयान में आगे कहा गया कि “अब से कुछ देर पहले इजरायली वायुसेना (Israel Air Force) के जेट्स ने हमले के पहले चरण को पूरा किया – जिसमें ईरान के विभिन्न क्षेत्रों में दर्जनों सैन्य ठिकानों सहित परमाणु ठिकानों पर हमले किए गए।”
