सेंट्रल इजरायल पर ईरान द्वारा ताज़ा बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में नागरिकों के घायल होने की खबर है। इन हमलों में कई इमारतों को नुकसान पहुँचा है, और आपातकालीन बचाव कार्य जारी है।
इजरायल रक्षा बल (IDF) के अनुसार, ईरान की ओर से मिसाइल हमलों की पाँच बौछारें की गईं, और हमले फिलहाल समाप्त हो गए हैं। सुबह-सुबह तेल अवीव की सड़कों का नज़ारा बताता है कि हमले कितने भीषण थे।
IDF ने अपनी जनता से कहा है कि रक्षा प्रणाली पूरी तरह से अभेद्य नहीं है, इसलिए होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करें और सेफ हाउस और बंकर से कहा जाए तभी बाहर आएं।
इस समय इजरायली वायु सेना के विमान आसमान में हैं और खतरे को भांपते हुए बचाव की गरज से कई स्थानों पर जवाबी हमले कर रहे हैं।
लाखों इजरायली लगातार आश्रय स्थलों की ओर दौड़ रहे हैं क्योंकि ईरान इजरायल पर और बैलिस्टिक मिसाइलें दाग रहा है।
🚨We would rather not be tweeting the same thing many times in a day, but millions of Israelis keep running to shelter as Iran keeps shooting more ballistic missiles at Israel🚨 pic.twitter.com/H1TfzAomy5
— Israel Defense Forces (@IDF) June 14, 2025
