ईरान का इजरायल पर भीषण मिसाइल हमला: तेहरान और करमान शाह से दागी गईं मिसाइलें, तेल अवीव में नुकसान

सूत्रों के अनुसार, ईरान ने हमले से पहले फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका को आधिकारिक रूप से सूचित किया था कि वह इज़राइल पर बड़े पैमाने पर हमला करने जा रहा है।

Iran Launches Massive Missile Attack on Israel from Tehran and Kermanshah; Tel Aviv Reports Damage
Iran Launches Massive Missile Attack on Israel from Tehran and Kermanshah; Tel Aviv Reports Damage

तेल अवीव (इज़राइल): ईरान और इज़राइल के बीच तनाव ने एक बार फिर भयंकर रूप ले लिया है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने शनिवार तड़के तेहरान और करमानशाह स्थित मिसाइल बेस से इज़राइल पर मिसाइलें दागीं।

इन हमलों में मध्य इज़राइल के कई हिस्सों में इमारतों को नुकसान पहुंचा, भले ही इज़राइल की एयर डिफेंस प्रणाली ने कई मिसाइलों को रास्ते में ही नष्ट कर दिया।

यह तस्वीर सुबह के ठीक पहले Tel Aviv के एक इलाके की है, जो हमले की भीषणता को बयां करती है। फिलहाल Tel Aviv या अन्य क्षेत्रों में नए हमले नहीं हो रहे हैं, लेकिन आपातकालीन राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

सूत्रों के अनुसार, ईरान ने हमले से पहले फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका को आधिकारिक रूप से सूचित किया था कि वह इज़राइल पर बड़े पैमाने पर हमला करने जा रहा है। इसके साथ ही ईरान ने यह चेतावनी भी दी थी कि अगर कोई देश इन हमलों को रोकने की कोशिश करता है, तो उसे टकराव का प्रत्यक्ष भागीदार माना जाएगा।

तेहरान की ओर से यह भी कहा गया है कि ऐसे किसी भी देश के सैन्य अड्डों को उसकी सेना निशाना बना सकती है, जो इज़राइल के पक्ष में खड़े दिखाई देंगे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale