क्या तुम ठीक हो, दोस्त?” कहने पर बनी मौत! अमेरिका में भारतीय मोटल मैनेजर राकेश की प्वाइंट ब्लैंक रेंज से हत्या

पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी के बाद वेस्ट ने मोटल के बाहर एक महिला पर भी गोली चलाई और फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया, जिसके बाद पिट्सबर्ग के ईस्ट हिल्स इलाके में हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया।

Indian Motel Manager Rakesh Murdered in US After Saying 'Are You Okay, Friend?'
Indian Motel Manager Rakesh Murdered in US After Saying 'Are You Okay, Friend?'

पिट्सबर्ग: अमेरिका में भारतीय मूल के एक और व्यक्ति की हत्या का दर्दनाक मामला सामने आया है। पिट्सबर्ग के रॉबिन्सन टाउनशिप में भारतीय मूल के मोटल मैनेजर, 51 वर्षीय राकेश एहागबान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शुक्रवार, 3 अक्टूबर की है। बताया जा रहा है कि राकेश एक सड़क विवाद को रोकने के लिए बाहर निकले थे, तभी आरोपी ने उन्हें प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मार दी।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 37 वर्षीय स्टेनली यूजीन वेस्ट के रूप में हुई है। राकेश ने जब मोटल के बाहर हो रहे झगड़े में हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो वेस्ट ने बंदूक निकालकर उनके सिर में गोली मार दी। मोटल के सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हो गई। फुटेज में देखा गया कि राकेश बाहर निकलकर आरोपी से पूछते हैं, “क्या तुम ठीक हो, दोस्त?” इसके कुछ ही सेकंड बाद आरोपी उनकी ओर बढ़ता है और गोली चला देता है। राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी के बाद वेस्ट ने मोटल के बाहर एक महिला पर भी गोली चलाई और फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया, जिसके बाद पिट्सबर्ग के ईस्ट हिल्स इलाके में हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस पर आपराधिक हत्या, हत्या का प्रयास और लापरवाही से दूसरों की जान खतरे में डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले कुछ समय से उसी मोटल में रह रहा था, जहां राकेश काम करते थे। उसकी महिला साथी और उसका बच्चा भी वहां ठहरे हुए थे। घटना के दिन महिला अपनी कार लेकर मोटल से निकलने की कोशिश कर रही थी, तभी वेस्ट ने कार की ड्राइवर साइड की खिड़की पर गोली चलाई। इस दौरान राकेश मौके पर पहुंचे और झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी।

यह घटना अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों पर बढ़ते हमलों को लेकर एक बार फिर चिंता का विषय बन गई है। राकेश की मौत ने भारतीय समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है। स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी को सख्त सजा दी जाएगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale