Gaza Peace Summit: ट्रंप की तारीफ में शहबाज शरीफ की चाटुकारिता, भारत-पाक संघर्ष टालने का श्रेय दिया

शहबाज ने कहा कि ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि ट्रंप को इसके लिए नामांकित भी किया गया है, क्योंकि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच गंभीर युद्ध की संभावना को असाधारण प्रयासों से टाला।

Gaza Peace Summit: Shehbaz Sharif Endorses Trump's Claim of Mediating India-Pakistan Conflict
Gaza Peace Summit: Shehbaz Sharif Endorses Trump's Claim of Mediating India-Pakistan Conflict

Gaza Peace Summit: मिस्र के शर्म अल-शेख में सोमवार को आयोजित गाजा शांति शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जमकर तारीफ की। शरीफ ने ट्रंप के भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने के प्रयास का समर्थन करते हुए कहा कि ट्रंप ने एक ऐसे संघर्ष को रोका, जो परमाणु हथियारों के इस्तेमाल तक जा सकता था। इसके अलावा, उन्होंने गाजा में युद्ध रोकने के लिए ट्रंप को शांति पुरुष बताते हुए उन्हें सैल्यूट किया।

शहबाज शरीफ को मंच पर बुलाने का मौका ट्रंप ने खुद दिया। ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान शरीफ की तरफ मुड़कर पूछा कि क्या वह कुछ कहना चाहेंगे। इसके बाद शरीफ ने युद्धों को रोकने और संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में शांति लाने के लिए ट्रंप की तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने कहा, “आज समकालीन इतिहास के सबसे महान दिनों में से एक है क्योंकि शांति के प्रतीक राष्ट्रपति ट्रंप के अथक प्रयासों के बाद शांति स्थापित हुई है।”

शहबाज ने कहा कि ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि ट्रंप को इसके लिए नामांकित भी किया गया है, क्योंकि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच गंभीर युद्ध की संभावना को असाधारण प्रयासों से टाला।

ट्रंप ने इस दौरान शहबाज और पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर की भी जमकर तारीफ की। शहबाज ने गाजा में मध्यस्थता और शांति स्थापना के प्रयासों में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी को भी श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि सीसी का योगदान अद्भुत रहा।

शिखर सम्मेलन में ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर समेत कई विश्व नेता भी मौजूद थे। शहबाज शरीफ और ट्रंप का यह संवाद वैश्विक राजनीति में शांति प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण क्षण के रूप में देखा जा रहा है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale