वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जॉन बोल्टन ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों ने दशकों से चल रही उन कोशिशों को बर्बाद कर दिया, जिनसे भारत को रूस से दूर रखने और चीन के खतरे से आगाह करने का प्रयास किया जा रहा था। बोल्टन के मुताबिक, ट्रंप की टैरिफ नीतियों और भारत-पाकिस्तान के हालिया सैन्य संघर्ष को खत्म करने के उनके दावों ने स्थिति को और जटिल बना दिया।
स्काई न्यूज को दिए इंटरव्यू में बोल्टन ने कहा कि पश्चिमी देश, विशेषकर अमेरिका, दशकों से भारत को रूस से अलग करने के प्रयास कर रहे थे ताकि भारत उनसे हथियार खरीदना बंद कर दे। उन्होंने कहा, “ट्रंप ने अपनी विनाशकारी टैरिफ नीति के जरिए इन कोशिशों को बर्बाद कर दिया। परिणामस्वरूप भारत अब रूस के करीब जा रहा है और चीन के साथ भी निकटता बढ़ा रहा है।”
The West has spent decades trying to ween India away from its Cold War attachment to Soviet Union Russia, and cautioning India on the threat posed by China. Donald Trump has shredded decades of efforts with his disastrous tariff policy.https://t.co/A2skT581Fi
— John Bolton (@AmbJohnBolton) September 1, 2025
बोल्टन ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाया, जबकि रूस और चीन पर कोई टैरिफ नहीं लगाया। इसके अलावा, ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर द्वितीयक टैरिफ लगाने की धमकी दी, जिससे भारत नाराज हुआ।
उन्होंने कहा कि जब कश्मीर में आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा, तो ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने इसे शांत किया, जबकि भारत का कहना है कि संघर्ष विराम सीधे दोनों देशों के DGMOs के बीच बातचीत से हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किसी तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप नहीं था।
