बोगोटा, कोलंबिया: कोलंबिया के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे इस समय सांता फे फाउंडेशन क्लिनिक में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
इस बीच एक क्लियर फुटेज सामने आई है, जिसमें यह साफ देखा जा सकता है कि 14 साल का हमलावर किस पेशेवर अंदाज में डेढ़ सेकंड के भीतर तीन गोलियां दागता है।
वीडियो में यह नाबालिग हमलावर बेहद सधे हुए तरीके से गोलीबारी करता नजर आ रहा है।
JUST IN: Colombian presidential candidate Miguel Uribe shot in Bogota during a political rally.
— Collin Rugg (@CollinRugg) June 8, 2025
According to local reports, Uribe was hit with a bullet and was rushed to the hospital.
“We energetically reject this attack that not only endangers the life of a political leader,… pic.twitter.com/sycXZZZVg2
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, भले ही हमलावर की उम्र 14 साल है, लेकिन उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज करने का फैसला किया गया है।
