बलूचिस्तान, पाकिस्तान: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के सुराब शहर पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है। संगठन के मुताबिक, उनके लड़ाकों ने पुलिस थानों, बैंकों और अन्य सरकारी इमारतों पर नियंत्रण कर लिया है और पाकिस्तानी सेना के हथियार और वाहन भी जब्त कर लिए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, BLA के लड़ाकों ने कई सरकारी भवनों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस हमले में एक बड़ा नाम सामने आया है – पुलिस अधिकारी हिदायत उल्लाह, जिन्हें बलूच लड़ाकों ने एक कमरे में बंद कर दिया था। दम घुटने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
BLA ने इसे पाकिस्तान के खिलाफ अपने स्वतंत्रता संग्राम की बड़ी सफलता करार दिया है, जबकि पाकिस्तानी सरकार और सेना की तरफ से इस दावे की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
