व्हाइट हाउस में एलोन मस्क और ट्रेजरी सेक्रेटरी के बीच हुई थी हाथापाई: स्टीव बैनन का चौंकाने वाला खुलासा

बैनन बताते हैं कि उस वक्त मस्क चुप रहे, लेकिन जब बैठक खत्म हुई और दोनों साथ-साथ बाहर आ रहे थे, तभी दोनों एक दूसरे से भिड़ गए और बात हाथापाई पर आ गई।

Elon Musk and Treasury Secretary Had Physical Altercation at White House: Steve Bannon's Shocking Revelation
Elon Musk and Treasury Secretary Had Physical Altercation at White House: Steve Bannon's Shocking Revelation

वाशिंगटन डीसी: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार पूर्व स्टीव बैनन ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसके अनुसार अप्रैल में व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में एलोन मस्क और तत्कालीन ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के बीच हाथापाई हो गई थी। बैनन का दावा है कि इसी घटना के बाद से राष्ट्रपति ट्रंप और मस्क के बीच दूरियां बननी शुरू हो गईं, जो अंततः मस्क की सरकार से विदाई में परिणित हुई।

विवाद की जड़: बचत के दावे और IRS प्रमुख का पद

दरअसल, एलोन मस्क को नई सरकार में DOGE (Department of Government Efficiency) का प्रमुख बनाया गया था और उनका दावा था कि वह सरकार के खर्च में $2 ट्रिलियन की बर्बादी कम करेंगे। बाद में उन्होंने यह लक्ष्य $1 ट्रिलियन कर दिया और फिर कहा कि उन्होंने $150-175 बिलियन बचाए हैं। हालांकि, आर्थिक विशेषज्ञ उनके इन दावों से सहमत नहीं थे।

बैनन के अनुसार, इसी बात से तनाव फूट पड़ा। जिस दिन हाथापाई की घटना घटी, उस दिन ओवल ऑफिस में मस्क और ट्रेजरी सेक्रेटरी बेसेंट इस बात पर बहस कर रहे थे कि IRS (Internal Revenue Service) का प्रमुख कौन बनेगा। दोनों अपने पसंदीदा उम्मीदवार की पैरवी कर रहे थे। इसी बीच, बेसेंट ने मस्क के बचत के दावे का मज़ाक उड़ा दिया।

कैसे हुई हाथापाई?

बैनन बताते हैं कि उस वक्त मस्क चुप रहे, लेकिन जब बैठक खत्म हुई और दोनों साथ-साथ बाहर आ रहे थे, तभी दोनों एक दूसरे से भिड़ गए और बात हाथापाई पर आ गई। बैनन के अनुसार, बेसेंट ने मस्क को उनके बचत के दावे के लिए “धोखेबाज” कह दिया। इसका जवाब मस्क ने बाहर आते हुए उन्हें रग्बी स्टाइल में कंधे से बेसेंट के रिब केज पर टक्कर मार कर दिया। बेसेंट संभले और उन्होंने भी पलटवार किया। लड़ाई रोकने के लिए स्टाफ दौड़कर आए और मस्क को तुरंत वेस्ट विंग से बाहर निकाला गया।

ट्रंप की प्रतिक्रिया और मस्क की विदाई जब ट्रंप को झगड़े के बारे में पता चला तो उन्होंने कहा – “यह बहुत हो गया।” ट्रंप प्रशासन के लिए यह एक सीमा पार करने जैसा था, और इसी दिन की घटना के बाद से ट्रंप और मस्क में दूरी बढ़ने लगी, जिसके परिणामस्वरूप मस्क को सरकार से बाहर होना पड़ा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale