ICC T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे और नामीबिया ने किया क्वालीफाई, अब तक 17 टीमों का नाम हुआ तय

अफ्रीका क्वालीफिकेशन में नामीबिया ने सेमीफाइनल में तांजानिया को 63 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई और टी20 वर्ल्ड कप का टिकट हासिल किया। वहीं जिम्बाब्वे ने दूसरे सेमीफाइनल में केन्या को 7 विकेट से हराकर सीधे फाइनल में प्रवेश किया और मेगा इवेंट के लिए क्वालीफाई किया।

Zimbabwe and Namibia Secure Spots in ICC T20 World Cup 2026; 17 Teams Finalized
Zimbabwe and Namibia Secure Spots in ICC T20 World Cup 2026; 17 Teams Finalized

साल 2026 में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले ICC T20 World Cup 2026 के लिए जिम्बाब्वे और नामीबिया ने अफ्रीका रीजनल क्वालीफिकेशन में शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह पक्की कर ली है। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहले ही 17 टीमों के नाम तय हो चुके हैं। इसमें सुपर-8 में जगह बनाने वाली टीमें और रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई होने वाली टीमें शामिल हैं। अब तक क्वालीफाई टीमें हैं: भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अमेरिका, आयरलैंड, कनाडा, इटली, नीदरलैंड, जिम्बाब्वे और नामीबिया।

अफ्रीका क्वालीफिकेशन में नामीबिया ने सेमीफाइनल में तांजानिया को 63 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई और टी20 वर्ल्ड कप का टिकट हासिल किया। वहीं जिम्बाब्वे ने दूसरे सेमीफाइनल में केन्या को 7 विकेट से हराकर सीधे फाइनल में प्रवेश किया और मेगा इवेंट के लिए क्वालीफाई किया।

बाकी की तीन टीमें ईस्ट एशिया पैसिफिक क्वालीफिकेशन से चुनी जाएंगी। इस राउंड में ओमान, यूएई, कतर, नेपाल, सामोआ, कुवैत, मलेशिया, जापान और पापुआ न्यू गिनी की टीमें हिस्सा लेंगी। मुकाबले 8 अक्टूबर से ओमान के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale