जोधपुर में ब्लैकआउट के बीच अनूठी शादी: टॉर्च की रोशनी में लिए सात फेरे, वीडियो वायरल

पहले ब्लैकआउट रात 12:15 बजे से प्रस्तावित था, लेकिन सुरक्षा स्थितियों को देखते हुए इसे जल्दी लागू कर दिया गया।

Unique Wedding in Jodhpur During Blackout
Unique Wedding in Jodhpur During Blackout


जोधपुर में बीती रात अचानक किए गए ब्लैकआउट के बीच एक शादी समारोह चर्चा का विषय बन गया। जिला प्रशासन द्वारा रात 9:30 बजे घोषित किए गए ब्लैकआउट के बावजूद दूल्हा-दुल्हन ने अंधेरे में सात फेरे लिए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पहले ब्लैकआउट रात 12:15 बजे से प्रस्तावित था, लेकिन सुरक्षा स्थितियों को देखते हुए इसे जल्दी लागू कर दिया गया।

अंधेरे में रौशनी के बिना फेरे लेते हुए दंपति की तस्वीरें और वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं, जो इस विषम स्थिति में भी शादी की रस्म पूरी करने की मिसाल बन गई।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale