श्योपुर: श्योपुर जिले के विजयपुर नगर स्थित चंदन गार्डन में 20 अप्रैल को आयोजित एक समारोह में दूल्हा और दुल्हन द्वारा हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे का हाथ पकड़कर हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दो अन्य युवक दूल्हा-दुल्हन को 315 बोर की बंदूक कॉक करके देते हैं, जिसके बाद वे एक-एक राउंड फायर करते हैं। इसके बाद युवक उन्हें दोबारा फायरिंग करने के लिए कहते सुनाई दे रहे हैं।
हर्ष फायरिंग के इस कृत्य से किसी भी अप्रिय घटना के घटित होने की संभावना थी। हालांकि, घटना का वीडियो वायरल होने के बावजूद, पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। यह घटना श्योपुर जिले के विजयपुर नगर के चंदन गार्डन में 20 अप्रैल को हुई थी।
