उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी, 24 घंटे में 8 लोगों की मौत, 30 जून तक स्कूल बंद

गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग ने भी हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Khajuraho Scorches at 46°C, Yellow Heatwave Alert Issued
Khajuraho Scorches at 46°C, Yellow Heatwave Alert Issued

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गर्मी अब जानलेवा रूप ले चुकी है। बीते 24 घंटे के भीतर राज्य के अलग-अलग जिलों से हीट स्ट्रोक के कारण 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हालात की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने प्रदेश भर में कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 30 जून तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।

प्रतापगढ़ में एक चकबंदी कानूनगो की तेज धूप में गिरने से मौत हो गई, वहीं लखनऊ में स्मारक समिति के दो कर्मचारियों की हीट स्ट्रोक के कारण जान चली गई। इसके अलावा अन्य जिलों से भी गर्मी से मौत की खबरें आई हैं।

राज्य के कई जिलों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आगरा सबसे गर्म रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बांदा में 44 डिग्री रहा।

गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग ने भी हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार राहत की उम्मीद है। विभाग ने अनुमान जताया है कि 16 जून को लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale