UPSSSC PET Result 2025 जारी: लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, यहां चेक करें स्कोरकार्ड

UPSSSC PET Result 2025: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए आज का दिन निर्याणक रहा है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा UPSSSC PET Result 2025 की घोषणा कर दी गई है।

UPSSSC PET Result 2025 Declared
UPSSSC PET Result 2025 Declared

UPSSSC PET Result 2025: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए आज का दिन निर्याणक रहा है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा UPSSSC PET Result 2025 की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी बिना देरी किए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 6 एवं 7 सितंबर को करवाया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 25,31,996 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 19 लाख 41 हजार 993 अभ्यर्थी एग्जाम में शामिल हुए थे।

कहां और कैसे देखें रिजल्ट?

रिजल्ट ऑनलाइन मोड में UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से स्कोर या परिणाम संबंधी जानकारी नहीं भेजी जाएगी। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को स्वयं लॉग इन करके परिणाम देखना होगा।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. लॉग इन करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
  2. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  3. होमपेज पर दिखाई दे रहे “UPSSSC PET Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉग इन करें।

स्कोरकार्ड अब 3 साल के लिए वैध

यूपीएसएसएससी ने इस बार से एक नया नियम लागू किया है, जिसके तहत इस परीक्षा में भाग लेने वाले सफल अभ्यर्थियों का स्कोरकार्ड अब 3 वर्षों तक के लिए वैध रहेगा। इस परीक्षा का स्कोरकार्ड प्राप्त करने वाले उम्मीदवार राज्य में ग्रुप ‘सी’ के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पदों, जैसे लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, जूनियर असिस्टेंट, फॉरेस्ट गार्ड और अन्य पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए योग्य हो जाते हैं। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

UPSSSC PET Result 2025 Link

PET क्यों है जरूरी?

PET परीक्षा अब UPSSSC में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए पात्रता मानदंड बन चुकी है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को भविष्य में संबंधित पदों की मुख्य परीक्षा और स्किल टेस्ट में बैठने का मौका मिलेगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale