कटिहार: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक इको कार की टक्कर एक बाइक से हो गई। बाइक पर चार युवक सवार थे, जो एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इको कार में सवार दो लोगों की भी जान चली गई।
घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
#SP_शाहजहाँपुर द्वारा थाना मदनापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम काबिलपुल स्थित पेट्रोल पम्प के पास सड़क दुर्घटना से सम्बन्धित घटना स्थल का #निरीक्षण किया गया व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी गयी। @Uppolice https://t.co/r7hafTse0o pic.twitter.com/tE9NzXpv0I
— SHAHJAHANPUR POLICE (@shahjahanpurpol) May 6, 2025
