School Assembly News Headlines In Hindi, 8 January 2026: वो दिन चले गए जब स्कूल असेंबली में केवल सुबह की प्रार्थना और राष्ट्रगान हुआ करते थे। समय के साथ, स्कूलों ने छात्रों के लिए सुबह की असेंबली को अधिक रचनात्मक, रोचक और जानकारीपूर्ण बना दिया है। आधुनिक समय के स्कूलों ने एक ऐसी प्रथा शुरू की है जहाँ छात्र असेंबली के दौरान शीर्ष समाचार सुर्खियों को पढ़ते हैं। यह उन स्कूलों द्वारा एक शानदार पहल है जो इस प्रथा का पालन करते हैं, क्योंकि इससे छात्रों को भारत और दुनिया भर में क्या हो रहा है, इसके बारे में जागरूक रहने में मदद मिलती है।
स्कूल असेंबली न्यूज़ हेडलाइंस, 8 जनवरी 2026 (School Assembly News Headlines In Hindi, 8 January 2026)
हमने छात्रों के लिए उनकी स्कूल असेंबली के दौरान साझा करने के लिए शीर्ष समाचार सुर्खियों को तैयार किया है। यहाँ राष्ट्रीय, खेल, विश्व और व्यावसायिक श्रेणियों से शीर्ष 5 हेडलाइंस की सूची दी गई है। हमने सुबह की स्कूल असेंबली के दौरान अन्य छात्रों के साथ साझा करने के लिए दिन का सबसे अच्छा प्रेरणादायक सुविचार भी अंत में शामिल किया है।
राष्ट्रीय समाचार (National News)
- JNU में लगे विवादित नारों पर फडणवीस का बयान: ‘शरजील इमाम की औलादों के इरादों को कुचल देंगे’
- वेदांता ग्रुप चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे का निधन, स्कीइंग के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
- SIR UP: प्रदेश में 3.62 करोड़ पात्र लोग अब भी मतदाता सूची से बाहर, चुनाव आयोग ने एक महीने का लक्ष्य रखा
- दिल्ली: तुर्कमान गेट के आसपास कर्फ्यू जैसे हालात, पैदल आवाजाही पर रोक, दुकानें बंद — आपातकाल जैसी स्थिति के चर्चे
- अंकिता हत्याकांड में नया मोड़: CM धामी की पीड़ित परिवार से मुलाकात, उर्मिला सनावर राडार पर
अंतर्राष्ट्रीय समाचार (International News)
- अमेरिकी सीनेटर की धमकी: ‘डोनाल्ड ट्रंप तुम्हें मार डालेंगे’—ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई पर विवादित टिप्पणी
- अमेरिका ने रूसी झंडा लगे तेल टैंकर को कब्जे में लिया, वाशिंगटन-मॉस्को के बीच तनाव बढ़ा
- अमेरिका में ICE एजेंट की गोली से महिला की मौत, आप्रवासन अभियान के खिलाफ प्रदर्शन तेज
- ट्रंप बोले—’यह खतरनाक समय है’, 1.5 ट्रिलियन डॉलर का रक्षा बजट पेश; सेना को और मजबूती
- ट्रंप ने पहले दी धमकी, फिर बदला रुख; अब कोलंबिया के राष्ट्रपति पेट्रो को व्हाइट हाउस में किया आमंत्रित
खेल समाचार (Sports News)
- ICC ने बांग्लादेश की मांग खारिज की, अब भारत में ही खेलने होंगे वर्ल्ड कप मैच; BCB बोला- कोई अल्टीमेटम नहीं मिला
- पहला T20: पाकिस्तान की 6 विकेट से जीत; फरहान ने जड़ी अर्धशतकीय पारी, मिर्जा-अबरार ने झटके 3-3 विकेट
- अंडर-19 सीरीज: भारत की 233 रन से बड़ी जीत, साउथ अफ्रीका का सफाया; 3-0 से क्लीन स्वीप
- बिग बैश लीग: ओलिवर पीक के तूफान में उड़ा स्कॉर्चर्स, रेनेगेड्स ने 4 विकेट से दर्ज की जीत
- IPL में जगह गंवाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान को PSL से मिली नई उम्मीद, पाकिस्तान में खेलते नजर आएंगे
आज का सुविचार (Thought of the Day)
“समय और शब्द – दोनों का उपयोग समझदारी से करो, क्योंकि ये न तो लौटकर आते हैं और न ही अपनी बात वापस लेते हैं।”
