School Assembly News Headlines In Hindi, 11 January 2026: वो समय अब बीत चुका है जब स्कूल असेंबली में सिर्फ सुबह की प्रार्थना और राष्ट्रगान होता था। समय के साथ स्कूलों ने सुबह की असेंबली को अधिक रचनात्मक, रोचक और ज्ञानवर्धक बना दिया है। आधुनिक स्कूलों में अब एक नई प्रथा की शुरुआत हो चुकी है, जिसके तहत छात्र असेंबली के दौरान प्रमुख समाचार सुर्खियाँ पढ़ते हैं। यह उन स्कूलों की सराहनीय पहल है जो इस परंपरा को अपनाते हैं, क्योंकि इससे छात्रों को भारत और विश्व में हो रही महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी मिलती है और वे अधिक जागरूक बनते हैं।
स्कूल असेंबली न्यूज़ हेडलाइंस, 11 जनवरी 2026 (School Assembly News Headlines In Hindi, 11 January 2026)
हमने छात्रों के लिए उनकी स्कूल असेंबली के दौरान साझा करने के लिए शीर्ष समाचार सुर्खियों को तैयार किया है। यहाँ राष्ट्रीय, खेल, विश्व और व्यावसायिक श्रेणियों से शीर्ष 5 हेडलाइंस की सूची दी गई है। हमने सुबह की स्कूल असेंबली के दौरान अन्य छात्रों के साथ साझा करने के लिए दिन का सबसे अच्छा प्रेरणादायक सुविचार भी अंत में शामिल किया है।
राष्ट्रीय समाचार (National News)
- ओडिशा के राउरकेला में 9-सीटर विमान क्रैश-लैंडिंग, 6 लोग घायल
- KGMU धर्मांतरण मामले में 50 हज़ार का इनामी डॉक्टर रमीज मलिक गिरफ्तार, माता-पिता भी हिरासत में
- BLA की उपस्थिति में ‘नाम काटा जाए’, गड़बड़ी पर FIR कराएंगे: अखिलेश यादव की चेतावनी
- तुर्कमान गेट हिंसा: 4 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के नाम सामने, भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप
- गृह मंत्री अमित शाह ने NSG मानेसर में लॉन्च किया बम डेटा सेंटर, आतंकवादी घटनाओं का विश्लेषण अब तेजी से होगा
अंतर्राष्ट्रीय समाचार (International News)
- ईरान में प्रदर्शनकारियों पर गोलाबारी, अस्पतालों में घायल भर गए — खामेनेई ने चेतावनी दी
- ट्रंप को ग्रीनलैंड पर रूस‑चीन के प्रभाव का डर, बोले—अमेरिका अपनाएगा मुश्किल रास्ता
- लश्कर आतंकी ने पाकिस्तान की उड़ाई खिल्ली: “दुनिया में कोई ऐसा देश नहीं जो कर्ज से अछूता हो”
- अटलांटिक में ट्रंप की लगातार तीसरी स्ट्राइक: अमेरिकी नेवी ने एक और ऑयल टैंकर जब्त किया
- इजरायल की कड़ी चेतावनी: पाकिस्तानी सेना को गाजा में प्रवेश नहीं करने देंगे
खेल समाचार (Sports News)
- तमीम इकबाल को ‘इंडियन एजेंट’ कहे जाने पर बवाल, बांग्लादेशी कप्तान शांतो ने BCB को लगाई लताड़
- WPL 2026: नादिन डिक्लर्क के जादू ने पलटी बाज़ी, RCB ने MI को आखिरी गेंद पर हराया
- T20 वर्ल्ड कप 2026: बाहर होने पर शुभमन गिल ने छलका दर्द, टीम इंडिया को कहा ‘गुड लक’
- ISPL 3: स्टार्स का जलवा, अक्षय कुमार ने सूर्या संग खेला कैच, अमिताभ बच्चन ने राम चरण को लगाया गले
- खेल मंत्री मांडविया ने मोहन बागान को ‘मोहन बैंगन’ कहा, TMC ने की तीखी आलोचना
आज का सुविचार (Thought of the Day)
“समय और भाग्य पर कभी अहंकार मत करना, क्योंकि सुबह उनकी भी होती है जिनके दिन खराब चल रहे होते हैं।”
