School Assembly News Headlines In Hindi, August 02, 2025: वो दिन चले गए जब स्कूल असेंबली में केवल सुबह की प्रार्थना और राष्ट्रगान हुआ करते थे। समय के साथ, स्कूलों ने छात्रों के लिए सुबह की असेंबली को अधिक रचनात्मक, रोचक और जानकारीपूर्ण बना दिया है। आधुनिक समय के स्कूलों ने एक ऐसी प्रथा शुरू की है जहाँ छात्र असेंबली के दौरान शीर्ष समाचार सुर्खियों को पढ़ते हैं। यह उन स्कूलों द्वारा एक शानदार पहल है जो इस प्रथा का पालन करते हैं, क्योंकि इससे छात्रों को भारत और दुनिया भर में क्या हो रहा है, इसके बारे में जागरूक रहने में मदद मिलती है।
स्कूल असेंबली न्यूज़ हेडलाइंस 02 अगस्त, 2025 (School Assembly News Headlines In Hindi, August 02, 2025)
हमने छात्रों के लिए उनकी स्कूल असेंबली के दौरान साझा करने के लिए शीर्ष समाचार सुर्खियों को तैयार किया है। यहाँ राष्ट्रीय, खेल, विश्व और व्यावसायिक श्रेणियों से शीर्ष 5 हेडलाइंस की सूची दी गई है। हमने सुबह की स्कूल असेंबली के दौरान अन्य छात्रों के साथ साझा करने के लिए दिन का सबसे अच्छा प्रेरणादायक सुविचार भी अंत में शामिल किया है।
राष्ट्रीय समाचार (National News)
- पुणे के दौंड में सांप्रदायिक तनाव: शिवाजी महाराज के अपमान के विरोध में प्रदर्शन, धार्मिक स्थल पर पथराव और वाहनों को आग
- ‘ST के खिलाफ हैं क्या?’— संसद में कानून मंत्री मेघवाल का विपक्ष पर तीखा वार
- ‘इतने टची क्यों हो रहे हैं?’ सुप्रीम कोर्ट ने थरूर की टिप्पणी पर दायर याचिका को बताया बेबुनियाद
- उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख घोषित: 9 सितंबर को होगा मतदान, जल्द जारी होंगे नामांकन कार्यक्रम
- ‘हिंदू धर्म को बदनाम करने वालों को करारा जवाब’: मालेगांव फैसले पर बोले कानून मंत्री जोगाराम पटेल
अंतर्राष्ट्रीय समाचार (International News)
- भारत-रूस दोस्ती से बौखलाया अमेरिका, विदेश मंत्रालय बोला- हमारे रिश्तों को कमजोर नहीं कर पाएंगे
- ‘अब ताकत दिखाने का वक्त है’— रूस के हमलों पर बोले जेलेंस्की, 6 साल के मासूम की मौत ने झकझोरा
- फिलिस्तीन को मान्यता देने पर ट्रंप का तिलमिलाना— पड़ोसी देशों पर 35% तक बढ़ाया टैरिफ
- ब्रिटेन ने भारत को ‘दमनकारी देशों’ की सूची में डाला, खालिस्तानी संगठनों का हवाला
- ईरान-इजराइल तनाव के बीच यूएई में यहूदियों पर हमले की आशंका, इजराइल ने जारी की चेतावनी
खेल समाचार (Sports News)
- इंग्लैंड को बड़ा झटका, ओवल टेस्ट से बाहर हुआ प्रमुख पेसर — फील्डिंग के दौरान लगी चोट
- “धोखा नहीं दिया, जीने का मन नहीं करता था…” — तलाक पर भावुक हुए युजवेंद्र चहल
- WCL 2025: शाहिद अफरीदी के बयान पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर भारत-पाक भिड़ंत
- शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया घोषित, एशिया कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड जारी
- 13 साल बाद भारतीय फुटबॉल को मिला स्वदेशी कोच, खालिद जमील संभालेंगे कमान
आज का सुविचार (Thought of the Day)
“बिना संघर्ष के कोई महान नहीं बनता.”- सुभाष चंद्र बोस
