सलमान खान ने जीजा आयुष शर्मा को खास अंदाज़ में दी जन्मदिन की बधाई, वायरल हुई तस्वीर

Salman Khan Wishes Brother-in-law Aayush Sharma on His Birthday; Photo Goes Viral on Social Media
Salman Khan Wishes Brother-in-law Aayush Sharma on His Birthday; Photo Goes Viral on Social Media

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के जीजा और अभिनेता आयुष शर्मा ने 26 अक्टूबर को अपना 35वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर सलमान खान ने अपने जीजा को बहुत ही खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आयुष शर्मा के साथ अपनी फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ की एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने रेसलिंग (कुश्ती) स्टाइल में खड़े नजर आ रहे हैं।

सलमान ने शेयर की खास फोटो

इस फोटो में सलमान खान पगड़ी पहने हुए एक अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं, जबकि आयुष शर्मा भी उसी जोश में उनके सामने खड़े हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, “हेपी बर्थडे आयुष।” यह पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

प्रोफेशनल और निजी रिश्ते

आयुष शर्मा और सलमान खान का रिश्ता निजी और प्रोफेशनल दोनों तरह से खास है। साल 2021 में इन दोनों को पहली बार फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में एक साथ देखा गया था। यह फिल्म मराठी की हिट फिल्म ‘मुलशी पैटर्न’ की रीमेक थी, जिसका निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया था। इस फिल्म में सलमान ने जहाँ एक सिख पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया था, वहीं आयुष शर्मा ने गैंगस्टर की भूमिका में सबका ध्यान खींचा था।

आयुष शर्मा का फिल्मी सफर

आयुष शर्मा ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू 2018 में फिल्म ‘लवयात्री’ से किया था, जिसे सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी ने ही बनाया था। इसके बाद वह ‘मांझा’ म्यूजिक वीडियो और ‘अंतिम’ जैसी फिल्मों में नजर आए।

आयुष शर्मा एक राजनीतिक परिवार से आते हैं और उन्होंने साल 2014 में सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी की थी, जिसके बाद वह खान परिवार का हिस्सा बन गए।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale