रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार और नशे का कहर जारी है। पंडरी इलाके में एक नशे में धुत्त KIA कार चालक ने भीषण सड़क हादसे को अंजाम दिया। आरोपी चालक ने एक बाइक को कई किलोमीटर तक रौंद डाला।
हादसे के बाद भागने की नीयत से कार चालक ने तेलीबांधा इलाके में भी कई राहगीरों को रौंद दिया। इससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
आक्रोशित भीड़ ने पुराना धमतरी रोड पर कार चालक को रोक लिया और उसकी जमकर पिटाई की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
