मुंबई: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फैंटेसी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ ने 9 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने अपने पहले ही दिन दुनिया भर में 100.60 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस उपलब्धि के साथ ही प्रभास भारतीय सिनेमा के इकलौते ऐसे अभिनेता बन गए हैं जिनकी छह फिल्मों ने ओपनिंग डे पर ही 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है।
इससे पहले ‘बाहुबली 2’, ‘साहो’, ‘आदिपुरुष’, ‘सलार’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ भी पहले दिन शतक लगा चुकी हैं। हालांकि, शानदार शुरुआत के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट भी देखी जा रही है।
फिल्म के शुरुआती तीन दिनों के सफर की बात करें तो ‘द राजा साब’ ने प्रीव्यू शो से 9.15 करोड़ रुपये जुटाए थे। पहले दिन की ऐतिहासिक कमाई के बाद दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में लगभग 51.63 फीसदी की गिरावट आई और इसने 26 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को करीब 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह रिलीज के पहले वीकेंड में फिल्म की कुल घरेलू कमाई 108.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। दिलचस्प बात यह है कि गिरावट के बावजूद इस फिल्म ने रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन (103 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है।
A new benchmark has been set with KING SIZE BOX OFFICE domination across every fort 🔥🔥#TheRajaSaab 𝐃𝐚𝐲 𝟏 𝐖𝐨𝐫𝐥𝐝𝐰𝐢𝐝𝐞 𝐆𝐫𝐨𝐬𝐬 𝐬𝐭𝐚𝐧𝐝𝐬 𝐚𝐭 𝟏𝟏𝟐𝐂𝐫+ 💥
— The RajaSaab (@rajasaabmovie) January 10, 2026
Biggest start ever for a horror fantasy film ❤️🔥#BlockbusterTheRajaSaab #Prabhas @directormaruthi… pic.twitter.com/vonsA0Nj53
बॉक्स ऑफिस पर मजबूत आंकड़ों के उलट, निर्देशक मारुति की इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से काफी तीखी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के कमजोर स्क्रीनप्ले, अतार्किक कहानी और फीके संवादों की जमकर आलोचना की जा रही है। कई सिनेमा प्रेमियों ने इसे साल की सबसे बड़ी निराशाओं में से एक करार दिया है।
सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी निगेटिव रिव्यूज देखने को मिल रहे हैं, जिसका असर फिल्म की दैनिक कमाई पर साफ झलक रहा है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह फिल्म कामकाजी दिनों (Working Days) में अपनी पकड़ बनाए रख पाएगी या नहीं।
The Upside Down Fight Sequence from #TheRajaSaab is now playing in all theatres 🔥
— The RajaSaab (@rajasaabmovie) January 11, 2026
Book your tickets now for an adrenaline packed big screen experience ❤️🔥#BlockbusterTheRajaSaab #Prabhas @directormaruthi @musicthaman @peoplemediafcy @rajasaabmovie pic.twitter.com/YfG1RUa0yg
फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें प्रभास के साथ संजय दत्त, बोमन ईरानी, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण ‘पीपल मीडिया फैक्ट्री’ के बैनर तले किया गया है। भारी वीएफएक्स और पोस्ट-प्रोडक्शन कार्यों के चलते इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार टाली गई थी, जिसके बाद आखिरकार इसे 2026 की शुरुआत में रिलीज किया गया। अब देखना होगा कि प्रभास का स्टारडम इस फिल्म को लंबी रेस का घोड़ा बना पाता है या समीक्षकों की राय इसकी रफ्तार पर ब्रेक लगा देगी।
