दिल्ली के रिठाला में पॉलिथीन फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की जलकर मौत, 3 घायल

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 23 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब फायर ब्रिगेड की टीम अंदर पहुंची तो उन्हें तीन जली हुई लाशें मिलीं।

Massive Fire at Polythene Factory in Delhi's Rithala: 3 Killed, 3 Injured
Massive Fire at Polythene Factory in Delhi's Rithala: 3 Killed, 3 Injured

नई दिल्ली: दिल्ली के रिठाला इलाके में शनिवार शाम एक पॉलिथीन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा था है कि ये हादसा रिठाला के खसरा नंबर 161 इलाके में शाम करीब 7:30 बजे हुआ। आग एक चार मंजिला इमारत में लगी, जिसमें पॉलिथीन बनाने का काम होता था। आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर लगी और फिर तेजी से पूरी इमारत को चपेट में ले लिया।

कुछ लोग फैक्ट्री के अंदर ही फंसे रह गए। आग इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते चारों मंजिलें धुएं और लपटों से भर गईं।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 23 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब फायर ब्रिगेड की टीम अंदर पहुंची तो उन्हें तीन जली हुई लाशें मिलीं। तीन अन्य लोग घायल हालत में मिले, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। दमकल और पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale