Kamaal R Khan को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रिहायशी इलाके में फायरिंग का आरोप—KRK ने मान ली बात

Kamaal R Khan Arrested: विवादित अभिनेता और स्वयंभू फिल्म समीक्षक कमाल आर. खान (KRK) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मुंबई पुलिस ने उन्हें 18 जनवरी को ओशिवारा इलाके में रिहायशी इमारत पर फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Kamaal R Khan Arrested for Firing in Residential Area; KRK Admits to the Allegation
Kamaal R Khan Arrested for Firing in Residential Area; KRK Admits to the Allegation

विवादित अभिनेता और स्वयंभू फिल्म समीक्षक कमाल आर. खान (KRK) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मुंबई पुलिस ने उन्हें 18 जनवरी को ओशिवारा इलाके में रिहायशी इमारत पर फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास मौजूद लाइसेंसीड बंदूक जब्त कर ली है और मामले में जांच जारी है।

यह घटना अंधेरी के ओशिवारा क्षेत्र की है, जहां रविवार रात एक रिहायशी सोसाइटी में अलग-अलग फ्लैट्स में दो गोलियां लगने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में KRK ने स्वीकार किया कि फायरिंग उनकी बंदूक से हुई थी। उनका कहना है कि वे बंदूक की “फंक्शनैलिटी” चेक करने के लिए उसे साफ कर रहे थे और टेस्ट फायर किया था। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने गोली घर के सामने मौजूद मैंग्रोव जंगल की ओर चलाई थी ताकि किसी को नुकसान न हो, लेकिन हवा के चलते गोली आगे जाकर ओशिवारा की बिल्डिंग तक पहुंच गई। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इलाके में डर और तनाव जरूर फैल गया।

मुंबई पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल की गई बंदूक को जब्त कर लिया है और अब बैलिस्टिक जांच, मौके का निरीक्षण और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच रही है कि फायरिंग के समय सुरक्षा नियमों का पालन हुआ या नहीं और क्या KRK ने हथियार के लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, किसी भी रिहायशी इलाके में हथियार से फायरिंग, चाहे इरादतन हो या लापरवाही से, बेहद गंभीर अपराध माना जाता है। KRK पहले भी अपने बयानों और सोशल मीडिया गतिविधियों की वजह से चर्चा में रहे हैं। अब यह मामला लाइसेंसी हथियारों के सुरक्षित उपयोग पर भी सवाल खड़ा कर रहा है।

फिलहाल पुलिस कानूनी प्रक्रिया और कागजी कार्रवाइयों को आगे बढ़ा रही है। अब देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale