जबलपुर: ‘आस्थावान चोर’ की करतूत CCTV में कैद – चोरी से पहले बजरंगबली से मांगी माफी, फिर उड़ाए पैसे

सुनरहाई स्थित चौधरी मार्केट के हनुमान मंदिर में हुई इस चोरी की वारदात में चोर पहले बजरंगबली के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता है, फिर उन्हें प्रणाम करता है और उसके बाद मंदिर से पैसे चुरा लेता है।

Jabalpur: ‘Devout Thief’ Caught on CCTV Praying to Hanuman Before Stealing Cash
Jabalpur: ‘Devout Thief’ Caught on CCTV Praying to Hanuman Before Stealing Cash

जबलपुर: संस्कारधानी जबलपुर में एक अनोखा चोर सामने आया है, जिसकी चोरी की हरकतें मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। यह चोर चोरी करने से पहले भगवान बजरंगबली से माफी मांगता हुआ और उन्हें प्रणाम करता हुआ दिखाई दे रहा है।

सुनरहाई स्थित चौधरी मार्केट के हनुमान मंदिर में हुई इस चोरी की वारदात में चोर पहले बजरंगबली के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता है, फिर उन्हें प्रणाम करता है और उसके बाद मंदिर से पैसे चुरा लेता है। चोरी करने के बाद भी वह भगवान को प्रणाम करता हुआ कैमरे में कैद हुआ है।

मंदिर के पुजारी ने इस अनोखी चोरी की एफआईआर कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है कि एक चोर चोरी करने से पहले भगवान से माफी क्यों मांग रहा था।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale