इंदौर: इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ चैन लूट की घटना सामने आई है। सूर्योदय नगर निवासी नम्रता, अपनी सहेली के साथ सुबह टहल रही थीं, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी चैन लूट ली।
घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दोनों आरोपी चैन लूटते और फरार होते नजर आए। वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजपाल और सुरेंद्र नाम के दो बदमाशों को हिरासत में लिया।
पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई चैन भी बरामद कर ली है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या इनका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है।
