इंदौर: हिडन कैमरे में नौकरानी की चोरी की करतूत कैद, पुलिस ने लिया हिरासत में

कैमरे में नौकरानी मेघा की चोरी करते हुए हरकतें कैद हो गईं। वीडियो सामने आने के बाद मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Indore: Maid Caught Stealing on Hidden Camera, Taken into Custody by Police
Indore: Maid Caught Stealing on Hidden Camera, Taken into Custody by Police

इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में एक घर में लगातार हो रही चोरी के मामले में हिडन कैमरे ने बड़ा खुलासा कर दिया। घर के मालिक दिव्यरत्न तिवारी ने लंबे समय से पैसे गायब होने पर शक के चलते घर में गुप्त कैमरे लगवाए थे।

कैमरे में नौकरानी मेघा की चोरी करते हुए हरकतें कैद हो गईं। वीडियो सामने आने के बाद मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हीरानगर पुलिस ने नौकरानी मेघा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इससे पहले भी कितनी बार चोरी की घटनाएं हुई हैं और क्या इसमें किसी और की संलिप्तता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale