सरगुजा: 13 दिन से लापता युवक का रीरी पहाड़ पर मिला नर कंकाल, पुलिस जांच में जुटी

परिजनों के अनुसार, महेश बिना बताए घर से निकला था और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था।

Umaria: Burnt Skeleton on Hill Identified as Elderly Man Missing for 8 Months
Umaria: Burnt Skeleton on Hill Identified as Elderly Man Missing for 8 Months

सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र स्थित रीरी पहाड़ पर एक नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया।

शव की शिनाख्त ग्राम कोइलारी निवासी 33 वर्षीय महेश कुजूर के रूप में हुई है, जो पिछले 13 दिनों से घर से लापता था। परिजनों के अनुसार, महेश बिना बताए घर से निकला था और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था।

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नर कंकाल मिलने के कारणों और परिस्थितियों की गहन जांच में जुट गई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale