ग्रेटर नोएडा वेस्ट: अजनारा होम्स में फिर गिरा प्लास्टर, स्कूटी और कार क्षतिग्रस्त; निवासियों में रोष

निवासियों ने बिल्डर प्रबंधन से कई बार सोसाइटी का स्ट्रक्चर ऑडिट और मरम्मत का कार्य करने की मांग की है, लेकिन प्रबंधन उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तैयार नहीं है, जिससे लोग काफी परेशान हैं।

Greater Noida West: Plaster Falls Again at Ajnara Homes, Scooty and Car Damaged; Residents Outraged
Greater Noida West: Plaster Falls Again at Ajnara Homes, Scooty and Car Damaged; Residents Outraged

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में गुरुवार सुबह एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। इस बार भी टावर की दीवार का प्लास्टर छूटकर गिरने से एक स्कूटी और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना सोसाइटी में रखरखाव के मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब परिसर की ओपन पार्किंग में वाहन खड़े थे। टावर की दीवार का एक बड़ा प्लास्टर का हिस्सा टूटकर सीधे नीचे खड़ी एक गाड़ी और स्कूटी पर जा गिरा, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे से वाहन मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी की हालत प्रतिदिन खराब होती जा रही है और जगह-जगह से प्लास्टर गिरने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उनका कहना है कि ऐसे में खुले में टहलना भी सुरक्षित नहीं है।

सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन द्वारा सोसाइटी का रखरखाव ठीक से नहीं किया जा रहा है। निवासियों ने बिल्डर प्रबंधन से कई बार सोसाइटी का स्ट्रक्चर ऑडिट और मरम्मत का कार्य करने की मांग की है, लेकिन प्रबंधन उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तैयार नहीं है, जिससे लोग काफी परेशान हैं।

पहले भी कई सोसाइटियों में हुए ऐसे हादसे:

  • 14 मई: अरिहंत आर्डेन सोसाइटी में 19वीं मंजिल से प्लास्टर गिरा।
  • 5 मार्च: इरोस स्मोपूर्णम सोसाइटी में नई बीएमडब्ल्यू के ऊपर प्लास्टर गिरा।
  • 8 मई: इको विलेज 2 सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त।
  • 10 सितंबर 2023: पंचशील ग्रीन्स वन समिति में सीमेंट का मालवा गिरने से गाड़ी का शीशा टूटा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale