दूसरी सालगिरह पर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने दी गुड न्यूज, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता

अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपनी दूसरी शादी की सालगिरह पर अपने पहले बच्चे के आगमन की घोषणा की है। प्रशंसकों और फ़ॉलोअर्स के साथ यह खुशखबरी साझा करते हुए, कपल ने अपने पोस्ट में लिखा, “प्यार, रोमांच के दो साल, और अब… एक छोटा सा बच्चा आने वाला है।”

Randeep Hooda and Lin Laishram Announce They Are Expecting Their First Child
Randeep Hooda and Lin Laishram Announce They Are Expecting Their First Child

Randeep Hooda and Lin Laishram: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर रणदीप ने एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। अभिनेता ने अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर यह घोषणा की है कि वह जल्दी ही पिता बनने वाले हैं। जी हाँ, रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम प्रेग्नेंट हैं और इस जोड़े ने खुद अपनी सेकेंड वेडिंग एनिवर्सरी पर इस सुखद खबर का ऐलान किया है। रणदीप और लिन के इस पोस्ट ने उनके फैंस को भी खुशी से भर दिया है और कई लोग कमेंट करते हुए उन्हें बधाई देना शुरू कर चुके हैं।

अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपनी दूसरी शादी की सालगिरह पर अपने पहले बच्चे के आगमन की घोषणा की है। प्रशंसकों और फ़ॉलोअर्स के साथ यह खुशखबरी साझा करते हुए, कपल ने अपने पोस्ट में लिखा, “प्यार, रोमांच के दो साल, और अब… एक छोटा सा बच्चा आने वाला है।”

बता दें कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम 29 नवंबर, 2023 को मणिपुर के इम्फाल में एक पारंपरिक शादी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। इससे पहले तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को बेहद निजी रखा था। अब शादी के ठीक दो साल बाद, कपल ने जैसे ही फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की, प्रशंसकों और इंडस्ट्री के सहयोगियों ने इस जोड़े को बधाई देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने कमेंट करते हुए रणदीप और लिन को प्रेग्नेंसी की शुभकामनाएँ दी हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, “शादी की सालगिरह मुबारक और इस नई खुशखबरी के लिए भी।” एक और ने लिखा, “बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएँ।” इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 7,000 से ज़्यादा लाइक और सैकड़ों कमेंट मिल चुके हैं। ‘पंचायत’ अभिनेता फैज़ल मलिक ने लाल दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, “मुबारक हो।” गौरतलब है कि रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम भी एक अभिनेत्री हैं और वह ‘जाने जान’, ‘मैरी कॉम’, ‘एक्सोन’ जैसी फ़िल्मों में नज़र आ चुकी हैं। उन्होंने 2007 में आई फ़िल्म ‘ओम शांति ओम’ में भी एक छोटी सी भूमिका निभाई थी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale