नोएडा: नोएडा के सेक्टर 35 स्थित सुमित्रा हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर पर शनिवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में लगी थी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
प्रशासन के मुताबिक, पहली और दूसरी मंजिल पर मौजूद मरीज खुद ही सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि तीसरी मंजिल पर भर्ती मरीजों को बाहर निकालने की जरूरत नहीं पड़ी।
दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के बाद स्मोक एक्सट्रैक्शन सिस्टम के जरिए अंदर जमा धुएं को बाहर निकाला।
इस घटना में हॉस्पिटल के दो केयर टेकर को शीशा तोड़ते वक्त मामूली चोट आई है। कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है।
यह मामला थाना सेक्टर-24 क्षेत्र का है।
