बालोद में घुसा हाथी, सीसीटीवी में कैद हुई टक्कर से बाल-बाल बचे राहगीर — वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुए वीडियो में देखा गया कि तीन राहगीर सड़क पर चल रहे थे, तभी सामने से दो जंगली हाथी आते हुए दिखाई दिए।

Elephant Enters Balod Town, Narrow Escape for Pedestrian Caught on CCTV
Elephant Enters Balod Town, Narrow Escape for Pedestrian Caught on CCTV

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में स्थित दल्लीराजहरा क्षेत्र के घोड़ा मंदिर के पास आज सुबह 4:44 बजे दो दंतैल हाथी रहवासी इलाके में घुस आए।

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुए वीडियो में देखा गया कि तीन राहगीर सड़क पर चल रहे थे, तभी सामने से दो जंगली हाथी आते हुए दिखाई दिए। राहगीर समय रहते बच निकले, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

इस घटना के बाद वन विभाग ने दल्लीराजहरा समेत कई गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। हाथियों की मौजूदगी की खबर से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और ग्रामीणों से रात में अकेले बाहर न निकलने की अपील की गई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale