देवास बायपास: चलती कार में लगी आग, लोगों ने बचाई चालक की जान

Dewas Bypass: Car Catches Fire on Road, Bystanders Rescue Driver
Dewas Bypass: Car Catches Fire on Road, Bystanders Rescue Driver

देवास बायपास पर ब्रिज के पास आज एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार चालक की जान बचा ली। लोगों ने कार का पीछे का कांच फोड़कर श्रीकांत पटेल नामक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

धतुरिया निवासी श्रीकांत पटेल घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया सहित पुलिस बल और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale