दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: गुम और चोरी हुए 101 मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए

पुलिस ने अपील की कि फोन गुम या चोरी होने पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराएं। इसके अलावा नागरिक भारत सरकार के संचार साथी (CEIR पोर्टल) पर भी रिपोर्ट दर्ज कर सकते हैं, जिससे मोबाइल ट्रैक करने में आसानी होगी।

Delhi Police Returns 101 Lost and Stolen Phones to Their Rightful Owners
Delhi Police Returns 101 Lost and Stolen Phones to Their Rightful Owners

नई दिल्ली: साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने गुम हुए और चोरी हुए 101 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एडिशनल डीसीपी समित झा ने जानकारी दी कि यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है और पिछले दो महीनों में लगभग 400 मोबाइल रिकवर किए जा चुके हैं।

बरामदगी के लिए ऑपरेशन सेल, स्पेशल स्टाफ, AATS और कई थानों की टीम को लगाया गया, जिन्होंने टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से इन फोन का पता लगाया। पहले चरण में 101 मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे गए, जबकि शेष फोन भी जल्द लौटाए जाएंगे।

पुलिस ने अपील की कि फोन गुम या चोरी होने पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराएं। इसके अलावा नागरिक भारत सरकार के संचार साथी (CEIR पोर्टल) पर भी रिपोर्ट दर्ज कर सकते हैं, जिससे मोबाइल ट्रैक करने में आसानी होगी। पुलिस ने यह भी चेताया कि सेकंड हैंड फोन खरीदने से पहले सावधानी बरतें, क्योंकि कई बरामद फोन अपराध में इस्तेमाल किए जा रहे थे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale