दतिया: दतिया जिला न्यायालय के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नई पत्नी और पूर्व पत्नी के बीच फैमिली कोर्ट परिसर में भिड़ंत हो गई।
मामला हयातुल्ला खान से जुड़ा है, जिनके खिलाफ एक्स बीबी राजदा खान ने पारिवारिक भरण-पोषण को लेकर केस दर्ज कराया था। राशि जमा न करने पर कोर्ट द्वारा वसूली वारंट जारी किया गया था, जिसके चलते पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करने लाई थी।
इसी दौरान कोर्ट के बाहर नाराज बीबी ने एक्स बीबी पर हमला बोल दिया, और देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। महिला पुलिसकर्मी ने बड़ी मशक्कत से दोनों को अलग किया। यह ड्रामा कोर्ट परिसर में काफी देर तक चलता रहा, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
