दतिया: दतिया के भगवानपुर में आज रिश्तों का एक शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला जब लड़की पक्ष और लड़के पक्ष के परिजन बीच सड़क पर आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि लड़के पक्ष के कुछ लोग बंदूकें लेकर पहुंच गए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज और झूमाझटकी हुई, जिसे शांत कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस के सामने ही लड़के पक्ष के लोग लड़की पक्ष को धमकियां देते नजर आए। फिलहाल पुलिस ने लड़के पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, रामपुरा के जयसिंह की बेटी का एक साल पहले भगुवापुरा के सुरेश धाकड़ से विवाह हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद ही तलाक का मामला कोर्ट में पहुंच गया। कल शाम को लड़की पक्ष के लोग अचानक लड़की को लेकर वर पक्ष के घर पहुंच गए और लड़की को जबरन ससुराल में रखने को लेकर विवाद शुरू हो गया, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।
