दतिया में फिल्मी सितारे: सुनील शेट्टी और सोनू सूद ने किए माँ पीतांबरा के दर्शन

मंदिर परिसर में दोनों सितारों का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें स्वल्पाहार भी कराया गया।

Bollywood Stars in Datia: Suniel Shetty and Sonu Sood Offer Prayers at Maa Pitambara Temple
Bollywood Stars in Datia: Suniel Shetty and Sonu Sood Offer Prayers at Maa Pitambara Temple

दतिया, मध्य प्रदेश: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी और सोनू सूद आज दतिया स्थित विख्यात पीतांबरा पीठ पहुंचे, जहां उन्होंने मां बगला देवी के दर्शन किए और वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक भी किया।

मंदिर परिसर में दोनों सितारों का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें स्वल्पाहार भी कराया गया। मंदिर के कई पंडित व श्रद्धालु अभिनेताओं के साथ सेल्फी और तस्वीरें लेते नजर आए।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों कलाकार ग्वालियर में भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद आज दतिया पहुंचे।

मंदिर परिसर में इनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासी उत्सुकता और खुशी देखी गई।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale