नोएडा: नोएडा के सेक्टर 2 स्थित डी-93, शाम पेंट्स इंडस्ट्रीज (Sham Paints Industries) नामक केमिकल कंपनी में आज भीषण आग लग गई। पेंट और केमिकल होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
सूचना मिलते ही थाना फेज वन पुलिस और फायर अफसर समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आग को नियंत्रित करने के लिए दमकल विभाग की एक दर्जन गाड़ियां कड़ी मशक्कत कर रही हैं।
फिलहाल, किसी भी व्यक्ति के आग में फंसे होने या घायल होने की सूचना नहीं है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।
