बिलासपुर: बीती रात 1 बजे बिलासपुर के चर्चित हैवंस पार्क बार में पुलिस ने छापेमारी की। छापे के दौरान बार में नशे में धुत युवक-युवतियां मौजूद थीं। पुलिस के सामने भी कुछ लड़कियां ठुमके लगाती रहीं और माहौल में हंगामा मच गया।
पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग कर युवक-युवतियों को शांत कराया। बार मैनेजर को पुलिस ने फटकार लगाई और मौके पर ही डीजे बंद कराकर बार को फौरन बंद कराया।
सूत्रों के मुताबिक, बार में कई नियमों का उल्लंघन पाया गया। अब पुलिस ने बार के खिलाफ कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को पत्र भेजने का निर्णय लिया है, ताकि लाइसेंस रद्द कराने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
