Bigg Boss Malayalam 7 Grand Finale: 9 नवंबर को अभिनेता मोहनलाल द्वारा होस्ट किए जाने वाले लोकप्रिय रिएलिटी शो बिग बॉस मलयालम सीजन 7 का ग्रैंड फिनाले बेहद रोमांचक रहा। कई हफ्तों तक चली कड़ी टक्कर और उत्सुकता के बाद, आखिरकार प्रतियोगी अनुमोल ने यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम कर ली। उनकी जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि वह शो के इतिहास में यह खिताब जीतने वाली केवल दूसरी महिला बन गई हैं।
अनुमोल ने ट्रॉफी के साथ 42 लाख 55 हज़ार 210 रुपये की इनामी राशि भी हासिल की और अपने लिए एक नया मुकाम बनाया। इस सीजन का फिनाले इसलिए भी ऐतिहासिक रहा, क्योंकि पहली बार किसी आम प्रतिभागी (कॉमनर) ने ग्रैंड फिनाले तक का सफर तय किया।
Anumol Wins Bigg Boss Malayalam Season 7! 🏆🎉
— JioHotstar Malayalam (@JioHotstarMal) November 9, 2025
Congratulations, Anumol, on lifting the BBMS7 title and completing an unforgettable journey inside the Bigg Boss house! 💜
Bigg Boss Season 7 Grand Finale | JioHotstar | Asianet#BiggBoss #BBMS7 #BB7 #BiggBossMalayalamSeason7… pic.twitter.com/K7Uv4Q1BMg
कॉमनर अनीश बने रनर-अप
इस सीजन में अनीश रनर-अप रहे। भले ही अनीश ट्रॉफी नहीं जीत पाए, लेकिन एक आम प्रतिभागी होते हुए फिनाले तक उनका सफर दर्शकों के लिए बेहद प्रेरणादायक रहा।
सीजन 7 ने अपनी शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान खींचा था। इस बार शो में रेनू सुधी, अप्पानी शरथ, नूरा, रंजीत, गिजेल ठाकुराल, बिन्नी नूबिन, आरजे बिंसी, वनियल साबू और कलाभवन सरीगा जैसे कई मशहूर और नए चेहरों ने भाग लिया था। निर्माताओं ने इस बार टास्क को और कठिन बनाया था, जिससे हर हफ्ते घर के अंदर माहौल और तीखा होता गया और हर एपिसोड ने दर्शकों को टीवी से जोड़े रखा।
Aneesh Finishes as the 1st Runner-Up of BBMS7!
— JioHotstar Malayalam (@JioHotstarMal) November 9, 2025
Congratulations, Aneesh, on a fantastic journey and finishing as the First Runner-Up of Bigg Boss Malayalam Season 7!
Bigg Boss Season 7 Grand Finale | JioHotstar | Asianet#BiggBoss #BBMS7 #BB7 #BiggBossMalayalamSeason7 #Aneesh… pic.twitter.com/yiDXPS0Sjf
पीआर विवादों के बीच मजबूत रही अनुमोल की दावेदारी
सीजन के बीच में जब अनुमोल लगातार सुरक्षित होती जा रही थीं, तभी बाहर सोशल मीडिया पर उनके पक्ष में पीआर कैंपेन को लेकर जोरदार बहस छिड़ गई। कई फैन पेजों पर उनकी जीत से जुड़ी तस्वीरें और पोस्ट्स वायरल होने लगे थे, जिससे यह चर्चा शुरू हुई कि क्या उनकी जीत किसी मजबूत पीआर टीम की मदद का नतीजा है। घर के भीतर भी कई बार यह मुद्दा उठा कि क्या बाहरी प्रचार ने जनता की राय को प्रभावित किया है। हालांकि, इन सभी विवादों के बावजूद अनुमोल ने हर टास्क में दम दिखाया, अपनी राय रखी और अपने व्यवहार से दर्शकों को जोड़े रखा।
फिनाले के बाद दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। जहाँ एक ओर अनुमोल के फैंस ने उनकी जीत को ‘योग्य विजेता’ कहा, वहीं दूसरी ओर कुछ दर्शकों का मानना था कि अनीश को जीत मिलनी चाहिए थी, क्योंकि उन्होंने एक कॉमनर होते हुए भी गेम में रणनीति और ईमानदारी दोनों दिखाई। इन सभी बातों के बावजूद, फिनाले ने एक बात साफ कर दी कि बिग बॉस मलयालम अब सिर्फ सेलेब्रिटी शो नहीं रहा, बल्कि यह एक ऐसा मंच बन चुका है जहाँ आम लोग भी अपनी पहचान बना सकते हैं।
