भोपाल: बाग सेवानिया थाने की पुलिस ने सोमवार को तीन हिंदू लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपियों का जुलूस निकाला। वायरल हुए वीडियो में आरोपियों को उठक-बैठक लगाते हुए भी देखा गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को शाम 4 बजे भोपाल कोर्ट में पेश किया।
इस घटना से नाराज वकीलों ने कोर्ट रूम के बाहर जमकर हंगामा किया, जिसके चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा। रात में जब आरोपियों को कोर्ट से निकाला जा रहा था, तो आक्रोशित वकीलों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। कोर्ट ने आरोपी फरहान को 30 अप्रैल तक और आरोपी अली को 2 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
