लखनऊ: एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए एक और तूफानी पारी खेली है। 21 अगस्त को गोरखपुर लायंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 48 गेंदों पर 108 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम मेरठ मावेरिक्स को जीत दिलाई।
रिंकू सिंह ने 225 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 8 छक्के जड़े। इस पारी में उन्होंने अकेले 108 रन बनाए, जबकि गोरखपुर की टीम ने मेरठ मावेरिक्स के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा था।
मैच में मेरठ मावेरिक्स की शुरुआत खराब रही थी और टीम ने 38 रन पर ही अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद, कप्तान रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला और गोरखपुर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। अपनी पारी के शुरुआती 34 गेंदों में धीमी गति से खेलने के बाद, उन्होंने बाकी 14 गेंदों पर 364.3 के स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाकर टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।
Chasing a target of 168, Rinku walks in at 38-4. Scores unbeaten 108 off 48. Wins the game in the 19th over. 🤯
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) August 21, 2025
The One. The Only. RINKU SINGH! 🦁 💜
pic.twitter.com/YCjQcLMcaH
