हाउस अरेस्ट के बाद अब एजाज खान पर दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

एजाज खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें रेप और अन्य गंभीर आरोप शामिल हैं।

After House Arrest, Ejaz Khan Faces Rape Allegations, FIR Registered
After House Arrest, Ejaz Khan Faces Rape Allegations, FIR Registered

मुंबई: अभिनेता एजाज खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हाउस अरेस्ट मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ रेप का मामला भी दर्ज किया गया है। अभिनेत्री की शिकायत पर चारकोप पुलिस ने एजाज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एजाज ने उन्हें अपने हाउस अरेस्ट शो में होस्ट का रोल देने के लिए बुलाया था। शूटिंग के दौरान एजाज ने पहले उन्हें प्रपोज़ किया और बाद में धर्म बदलकर शादी करने का वादा किया। इसके बाद एजाज के घर जाकर उनकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया।

रविवार शाम को पीड़िता ने चारकोप पुलिस स्टेशन में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। एजाज खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें रेप और अन्य गंभीर आरोप शामिल हैं।

धारा 64, 64(2 M), 69, और 74 के तहत चारकोप पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale