Phalgun Maas 2026: 2 फरवरी से शुरू हो रहा है फाल्गुन महीना, जानें तिथि, महत्व और शुभ कार्य

Phalgun Maas 2026 Calendar: हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की शुरुआत 2 फरवरी 2026 से हो रही है और यह माह 3 मार्च 2026 तक रहेगा। यह हिंदू कैलेंडर का अंतिम महीना माना जाता है। फाल्गुन महीने की पूर्णिमा फाल्गुनी नक्षत्र में पड़ने के कारण इस मास का नाम फाल्गुन पड़ा है।

Phalgun Maas 2026 Calendar: हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की शुरुआत 2 फरवरी 2026 से हो रही है और यह माह 3 मार्च 2026 तक रहेगा। यह हिंदू कैलेंडर का अंतिम महीना माना जाता है। फाल्गुन महीने की पूर्णिमा फाल्गुनी नक्षत्र में पड़ने के कारण इस मास का नाम फाल्गुन पड़ा है। धार्मिक मान्यताओं में इसे आनंद, उल्लास और उत्सव का महीना कहा गया है। इस समय मौसम में भी बदलाव देखने को मिलता है, ठंड धीरे-धीरे कम होने लगती है और गर्मी की शुरुआत हो जाती है।

फाल्गुन मास का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है क्योंकि इसी महीने महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है, जिसे भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की वर्षगांठ माना जाता है। इसके अलावा राधा-कृष्ण को समर्पित रंगों का त्योहार होली भी इसी माह आता है। इस कारण फाल्गुन मास भक्ति, प्रेम और उत्साह का प्रतीक माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन मास में भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों की पूजा का विधान है। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वालों को बाल कृष्ण, वैवाहिक सुख चाहने वालों को युवा कृष्ण और मोक्ष की कामना रखने वालों को गुरु रूप में श्रीकृष्ण की आराधना करनी चाहिए। इसके साथ ही महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का अभिषेक करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। चूंकि इसी महीने चंद्रमा की उत्पत्ति हुई थी, इसलिए मानसिक शांति के लिए चंद्रदेव को अर्घ्य देना और उनकी उपासना करना भी विशेष फलदायी होता है।

इस महीने में कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है। शुभ कार्यों जैसे विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश के लिए यह समय बहुत उत्तम होता है। भगवान को नियमित रूप से गुलाल अर्पित करना और गाय की सेवा करना पुण्य में वृद्धि करता है। साथ ही अन्न, वस्त्र और तिल का दान दरिद्रता का नाश करता है।

जहां फाल्गुन माह में कई शुभ कार्य किए जाते हैं, वहीं कुछ बातों से परहेज करना भी जरूरी माना गया है। इस महीने मांस, मदिरा और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। घर और पूजा स्थल की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए और किसी के प्रति मन में नकारात्मक विचार लाने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस माह संयम और पवित्रता बनाए रखने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

फाल्गुन माह के प्रमुख व्रत और त्योहार 2026

तिथिव्रत और त्योहार
5 फरवरीसंकष्टी चतुर्थी
13 फरवरीविजया एकादशी, कुम्भ संक्रांति
14 फरवरीप्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
15 फरवरीमहाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि
17 फरवरीफाल्गुन अमावस्या
24 फरवरीहोलाष्टक आरंभ
27 फरवरीआमलकी एकादशी
28 फरवरीप्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale