November 2025 Festival: देवोत्थान एकादशी, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती सहित कई बड़े पर्व; देखें माह के व्रत-त्योहारों की पूरी सूची

November 2025 Festival: हिंदू धर्म में हर महीने कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं, जो धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। नवंबर 2025 का महीना भी ऐसे ही पवित्र अवसरों से भरा हुआ है। इस महीने में चातुर्मास का समापन होगा और देवोत्थान एकादशी के साथ भगवान श्री विष्णु योगनिद्रा से जागेंगे।

November 2025 Festivals: Dev Uthani Ekadashi, Dev Deepawali, and Guru Nanak Jayanti Among Major Observances; See Full List
November 2025 Festivals: Dev Uthani Ekadashi, Dev Deepawali, and Guru Nanak Jayanti Among Major Observances; See Full List

November 2025 Festival: हिंदू धर्म में हर महीने कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं, जो धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। नवंबर 2025 का महीना भी ऐसे ही पवित्र अवसरों से भरा हुआ है। इस महीने में चातुर्मास का समापन होगा और देवोत्थान एकादशी के साथ भगवान श्री विष्णु योगनिद्रा से जागेंगे। इसी के साथ विवाह और शुभ कार्यों की शुरुआत भी होगी। कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली का भव्य पर्व मनाया जाएगा, जबकि तुलसी विवाह, गुरु नानक जयंती और विवाह पंचमी जैसे अनेक शुभ अवसर भी इस माह को विशेष बनाएंगे।

आइए जानते हैं नवंबर 2025 के सभी प्रमुख व्रत, त्योहार और ग्रह गोचर की पूरी सूची:

नवंबर 2025 व्रत और त्योहार सूची (November 2025 Vrat Tyohar List)

1 नवंबर, शनिवार: भीष्म पंचक प्रारंभ, देवउठनी एकादशी

2 नवंबर, रविवार: देवउठनी एकादशी, गौण देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह, योगेश्वर द्वादशी, त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्ध योग

3 नवंबर, सोमवार: सोम प्रदोष व्रत, विश्वेश्वर व्रत

4 नवंबर, मंगलवार: वैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान

5 नवंबर, बुधवार: भीष्म पंचक समाप्त, कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली, पुष्कर स्नान, गुरु नानक जयंती

6 नवंबर, गुरुवार: मार्गशीर्ष मास प्रारंभ

7 नवंबर, शुक्रवार: रोहिणी व्रत

8 नवंबर, शनिवार: गणाधिप संकष्टी व्रत, सौभाग्य सुंदरी तीज

12 नवंबर, बुधवार: कालभैरव जयंती, कालाष्टमी

15 नवंबर, शनिवार: उत्पन्ना एकादशी

16 नवंबर, रविवार: उत्पन्ना एकादशी पारण, वृश्चिक संक्रांति, द्विपुष्कर योग

17 नवंबर, सोमवार: सोम प्रदोष व्रत, मण्डला पूजा प्रारंभ

18 नवंबर, मंगलवार: मासिक शिवरात्रि, दर्श अमावस्या

19 नवंबर, बुधवार: दर्श अमावस्या

20 नवंबर, गुरुवार: मार्गशीर्ष अमावस्या

22 नवंबर, शनिवार: चंद्र दर्शन

24 नवंबर, सोमवार: विनायक चतुर्थी

25 नवंबर, मंगलवार: विवाह पंचमी

26 नवंबर, बुधवार: स्कंद षष्ठी, चंपा षष्ठी

27 नवंबर, गुरुवार: पंचक प्रारंभ

28 नवंबर, शुक्रवार: दुर्गाष्टमी व्रत

नवंबर 2025 ग्रह गोचर (November 2025 Grah Gochar)

2 नवंबर, रविवार: शुक्र का तुला राशि में प्रवेश

16 नवंबर, रविवार: सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश

26 नवंबर, बुधवार: शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale