February 2026 Vrat-Tyohar and Grah Gochhar: फाल्गुन मास की शुरुआत, महाशिवरात्रि और द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी समेत प्रमुख तिथियां

February 2026 Vrat-Tyohar and Grah Gochhar: फरवरी 2026 का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि 2 फरवरी से फाल्गुन मास शुरू हो रहा है। यह माह शिव और पार्वती की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

February 2026 Vrat-Tyohar and Grah Gochhar
February 2026 Vrat-Tyohar and Grah Gochhar

February 2026 Vrat-Tyohar and Grah Gochhar: फरवरी 2026 का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि 2 फरवरी से फाल्गुन मास शुरू हो रहा है। यह माह शिव और पार्वती की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन मास में दान-दक्षिणा, पूजा-अर्चना, व्रत और जप-तप करने से साधक का सुख-सौभाग्य बढ़ता है। साथ ही इस माह में महाशिवरात्रि, एकादशी, होलाष्टक और होली जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं।

इस वर्ष फाल्गुन माह में सूर्य और चंद्र ग्रहण का संयोग भी है। ज्योतिषियों के अनुसार, एक ही माह में दो ग्रहण होने का विशेष प्रभाव माना जाता है।

फरवरी 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार

  • 1 फरवरी, रविवार – माघ पूर्णिमा व्रत
  • 2 फरवरी, सोमवार – फाल्गुन माह आरंभ
  • 5 फरवरी, गुरुवार – द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
  • 7 फरवरी, शनिवार – यशोदा जयंती
  • 8 फरवरी, रविवार – भानु सप्तमी, शबरी जयंती
  • 9 फरवरी, सोमवार – जानकी जयंती, कालाष्टमी (मासिक), जन्माष्टमी (मासिक)
  • 13 फरवरी, शुक्रवार – विजया एकादशी, कुंभ संक्रांति
  • 14 फरवरी, शनिवार – शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 15 फरवरी, रविवार – महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि
  • 17 फरवरी, मंगलवार – फाल्गुन अमावस्या (सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा)
  • 18 फरवरी, बुधवार – चंद्र दर्शन, फुलैरा दूज
  • 19 फरवरी, शुक्रवार – रामकृष्ण जयंती
  • 21 फरवरी, रविवार – ढुण्ढिराज चतुर्थी
  • 22 फरवरी, सोमवार – स्कंद षष्ठी
  • 23 फरवरी, मंगलवार – मासिक कार्तिगाई
  • 24 फरवरी, बुधवार – होलाष्टक प्रारंभ
  • 25 फरवरी, गुरुवार – रोहिणी व्रत
  • 27 फरवरी, शुक्रवार – आमलकी एकादशी
  • 28 फरवरी, शनिवार – नृसिंह द्वादशी, माघ का पवित्र स्नान

फरवरी 2026 के ग्रह गोचर

राशि परिवर्तन:

  • बुध का कुंभ राशि में प्रवेश – 3 फरवरी, रात 09:54
  • शुक्र का कुंभ राशि में प्रवेश – 6 फरवरी, सुबह 01:15
  • सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश – 13 फरवरी, सुबह 04:14
  • मंगल का कुंभ राशि में प्रवेश – 23 फरवरी, सुबह 11:57

वक्री ग्रह:

  • बुध वक्री होंगे – 26 फरवरी, दोपहर 12:17

नक्षत्र परिवर्तन:

  • सूर्य का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश – 6 फरवरी, दोपहर 02:10
  • बुध का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश – 7 फरवरी, दोपहर 04:32
  • शुक्र का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश – 11 फरवरी, सुबह 08:56
  • मंगल का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश – 15 फरवरी, सुबह 12:45
  • बुध का पू भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश – 15 फरवरी, रात 09:37
  • अरुण का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश – 19 फरवरी, दोपहर 01:22
  • सूर्य का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश – 19 फरवरी, शाम 06:39
  • शुक्र का पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश – 22 फरवरी, सुबह 12:42
  • शनि का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश – 22 फरवरी, सुबह 04:09
  • वरुण का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश – 25 फरवरी, सुबह 01:02

फाल्गुन मास में किए जाने वाले व्रत और पूजा-अर्चना से व्यक्ति को सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। यह महीना भक्तों के लिए धार्मिक गतिविधियों और त्योहारों का अनुपम अवसर लेकर आया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale