December 2025 Mega Transit: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और राशि परिवर्तन का विशेष महत्व माना जाता है। ग्रहों का परिवर्तन न सिर्फ़ व्यक्ति के स्वभाव और जीवन में बदलाव लाता है बल्कि आर्थिक स्थिति, रिश्ते, करियर, स्वास्थ्य और भाग्य पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। दिसंबर का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद विशेष होने वाला है क्योंकि इस महीने कुल पाँच ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे।
पहला परिवर्तन 5 दिसंबर को होगा, जब गुरु ग्रह मिथुन में प्रवेश करेंगे। इसके अगले ही दिन 6 दिसंबर को बुध वृश्चिक में प्रवेश करेगा। 7 दिसंबर को मंगल धनु राशि में पहुंच जाएगा। इसके बाद 16 दिसंबर को सूर्य भी धनु में प्रवेश करेगा और अंत में 20 दिसंबर को शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे। महीने के अंत में 29 दिसंबर को बुध एक बार फिर राशि बदलते हुए धनु में पहुंच जाएगा। यह ग्रह परिवर्तन सभी बारह राशियों पर गहरा प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं दिसंबर में किस राशि की किस्मत चमकेगी और किसे सतर्क रहने की जरूरत होगी।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए दिसंबर भाग्य खुलने जैसा साबित हो सकता है। उच्च शिक्षा, सरकारी काम, विदेश यात्रा और इंटरव्यू में सफलता के योग बनेंगे। करियर में प्रगति और नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। प्रेम जीवन भी स्थिर रहेगा, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण ज़रूरी होगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में राहत मिलने वाली है। रुका धन वापस मिल सकता है और टैक्स या लोन से जुड़े मसले सुलझेंगे। हालांकि साझेदारी वाले काम में सतर्क रहना होगा। रिश्तों में हल्का तनाव रह सकता है लेकिन बातचीत सब ठीक कर देगी।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लिए देवगुरु बृहस्पति का उनकी ही राशि में प्रवेश बहुत शुभ संकेत है। नौकरी और व्यवसाय दोनों में तरक्की के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंध गहरे होंगे और परिवार में शांति बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ पुरानी समस्याओं का समाधान भी मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लोगों के लिए समय सकारात्मक कहा जाएगा। नौकरीपेशा जातकों को सम्मान और बेहतर प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का योग है। हालांकि खान-पान में लापरवाही स्वास्थ्य को परेशानी दे सकती है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लिए यह महीना बहुत उत्तम रहेगा। करियर में बड़े अवसर, प्रमोशन और नाम-पहचान मिलने वाले हैं। कला, मीडिया या क्रिएटिव क्षेत्र में काम करने वालों को विशेष लाभ होगा। प्रेम जीवन मजबूत होगा और घर-परिवार में खुशियाँ बढ़ेंगी।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों को घर और करियर दोनों का संतुलन अच्छा बना रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की प्रशंसा होगी। घर में कोई बड़ा आयोजन संभव है। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा और बड़े लक्ष्य हासिल करने का समय है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना करियर उन्नति का रहेगा। कम्युनिकेशन और मीडिया सेक्टर से जुड़े लोगों को खास सफलता मिलेगी। छोटी यात्राएँ लाभकारी होंगी। भाई-बहनों से संवाद में थोड़ी सावधानी रखनी होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के आर्थिक हालात में सुधार होगा। अटका पैसा लौट सकता है और सरकारी तथा डिजिटल कामों में सफलता मिलेगी। परिवार में सामंजस्य रहेगा लेकिन खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जीवन में बहुत बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कई ग्रह यहाँ एकत्र होंगे जिससे करियर और धन लाभ के बड़े अवसर बनेंगे। प्रेम जीवन खिल उठेगा, लेकिन सेहत पर थोड़ा ध्यान देना आवश्यक होगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए यह समय मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का रहेगा। विदेश से जुड़े काम में लाभ मिल सकता है। खर्च बढ़ेंगे लेकिन भविष्य को बेहतर बनाने वाले साबित होंगे। परिवार का साथ मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लोगों के लिए मित्रों और नेटवर्क से लाभ मिलने के संकेत हैं। करियर में नई भूमिका और धन लाभ होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आपकी बातों को महत्व मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों को करियर में बड़ा अवसर मिल सकता है। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और रिश्तों में मिठास आएगी। घर में शुभ कार्य के योग बनेंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बस पैसों के मामले में सतर्कता जरूरी है।
