Aaj Ka Rashifal October 6, 2025: आज सोमवार का दिन और मीन राशि में चंद्रमा का गोचर, सभी 12 राशियों के लिए नए संकेत लेकर आया है। जहां मेष राशि वालों को खर्च और उलझनों से सावधान रहना होगा, वहीं वृषभ और मिथुन राशि वालों को अचानक धन लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। कर्क राशि के जातकों को मानसिक तनाव और सिंह राशि के जातकों को वैवाहिक जीवन में धैर्य रखने की जरूरत है। जानिए आपका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा।
Aaj Ka Rashifal October 6, 2025
मेष (Aries)
आज चंद्रमा आपके बारहवें भाव में रहेगा। आज का दिन आपके लिए थोड़ा खर्चीला साबित हो सकता है। कोर्ट-कचहरी या स्थायी संपत्ति के मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं, इसलिए इनसे दूर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वजनों से दूर जाने की संभावना है। ज्यादा लालच में नुकसान हो सकता है, इसलिए लेन-देन में सोच-समझकर निर्णय लें। किसी के साथ बातचीत में गलतफहमी होने से बचें। आज धैर्य के साथ दिन गुजारना हितकर रहेगा।
वृषभ (Taurus)
आज चंद्रमा आपके ग्यारहवें भाव में रहेगा। आज आप सामाजिक काम में व्यस्त रहेंगे और मित्रों से मुलाकात होगी। मित्रों के पीछे धन भी खर्च हो सकता है, लेकिन अचानक धन लाभ होने से आप प्रसन्न होंगे। प्रोफेशनल मोर्चे पर दिन अनुकूल होगा। सरकारी कामकाज अच्छी तरह पूरे होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रेम जीवन में संतुष्टि रहेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आने की संभावना है।
मिथुन (Gemini)
आज चंद्रमा आपके दसवें भाव में रहेगा। आज आप नए काम का आरंभ कर सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है; उन्हें आय वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिल सकता है। अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे और उनका प्रोत्साहन आपका उत्साह बढ़ाएगा। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। व्यापारियों को लाभ कमाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। वित्तीय मोर्चे पर दिन अच्छा है।
कर्क (Cancer)
आज चंद्रमा आपके नवें भाव में रहेगा। आज का दिन मानसिक रूप से दुविधाओं और उलझनों से भरा रहेगा। शारीरिक थकान और आलस्य के कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा। पेट दर्द से परेशानी हो सकती है। धन का अपव्यय होगा। व्यवसाय में बाधाएं आ सकती हैं। सहकर्मियों का सहयोग कम मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी। आज किसी भी नए काम का आरंभ न करें और विरोधियों के साथ गहन चर्चा से बचें।
सिंह (Leo)
आज चंद्रमा आपके आठवें भाव में रहेगा। मन का नकारात्मक व्यवहार आपको हताश करेगा। बाहर का खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। क्रोध को नियंत्रण में रखें। परिवार के सदस्यों के साथ विवाद होने की आशंका है। नए संबंध तकलीफदायक साबित होंगे। पैसे की तंगी महसूस हो सकती है। दुर्घटना और ऑपरेशन होने की आशंका बनी रहेगी, इसलिए विशेष ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए थोड़ा मुश्किलभरा समय होगा।
कन्या (Virgo)
आज चंद्रमा आपके सातवें भाव में रहेगा। दांपत्यजीवन में मामूली बात पर जीवनसाथी से मनमुटाव होने की आशंका बनी रहेगी। पति-पत्नी दोनों में से किसी एक का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। व्यापारी भागीदारों के साथ धैर्य से चर्चा करें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले, इसका ध्यान रखें। मित्रों के साथ आपकी मुलाकात बहुत आनंददायक नहीं रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को भी कोई अरुचिकर काम करना पड़ सकता है।
तुला (Libra)
आज चंद्रमा आपके छठे भाव में रहेगा। परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत महसूस होगी। काम में सफलता और यश मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद मिल पाएगी। व्यापार में विरोधियों को झुकना पड़ेगा। ननिहाल से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आज कोई अधूरा पड़ा काम पूरा हो सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
आज चंद्रमा आपके पांचवें भाव में रहेगा। आज आप अपनी कल्पना शक्ति और सृजनशक्ति को उत्तम रूप से काम में लगा सकेंगे। बौद्धिक प्रवृत्तियों और चर्चा में भाग लेना आपको पसंद आएगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। उनकी प्रगति होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा। अत्यधिक विचार करने से मन विचलित हो सकता है, लेकिन सामान्य रूप से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आज आप आसानी से सभी काम पूरे कर सकेंगे।
धनु (Sagittarius)
आज चंद्रमा आपके चौथे भाव में रहेगा। आपको आज का दिन शांति से व्यतीत करने की सलाह दी जाती है। शारीरिक स्वास्थ्य तो बिगड़ेगा ही, मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थ रह सकते हैं। माता के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुःखी होगा। स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेजी कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है। नुकसान होने की आशंका रहेगी।
मकर (Capricorn)
आज चंद्रमा आपके तीसरे भाव में रहेगा। आज आप ज्योतिष और आध्यात्मिक बातों में खूब रुचि लेंगे। भाई-बहनों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। काम में सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। विरोधियों पर विजय मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्यवृद्धि के साथ-साथ सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा।
कुंभ (Aquarius)
आज चंद्रमा आपके दूसरे भाव में रहेगा। संयमित वाणी आपको बहुत-सी मुसीबतों से बचा लेगी, इसलिए सोच-विचार कर बोलें। परिजनों के साथ गलतफहमी पैदा होने से मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शेयर बाजार में पूंजी निवेश हो सकता है। गृहिणियां मानसिक असंतोष का अनुभव करेंगी। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन नहीं लगेगा।
मीन (Pisces)
आज चंद्रमा आपके पहले भाव में रहेगा। आज का दिन शुभ फलदायी है। शारीरिक तथा मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव होगा। परिजनों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। दोस्तों से उपहार मिलने पर आप आनंदित होंगे। आध्यात्मिक विचार आपके हृदय और मन को छू लेंगे। नौकरीपेशा लोग भी अपने कार्य को आसानी से पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे। व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा।
