Aaj Ka Rashifal October 12, 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगी, जो भगवान कार्तिकेय को समर्पित स्कन्द षष्ठी व्रत का पुण्य समय है। आज सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक वरियान योग रहेगा, जिसके बाद परिध योग लग जाएगा। साथ ही, आज दोपहर 1 बजकर 37 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इन शुभ योगों के बीच, आइए जानते हैं कि आज सितारों की स्थिति मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए क्या संकेत दे रही है, साथ ही आज के लिए आपका शुभ रंग और लकी नंबर क्या है।
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से ठीक रहेगा। कारोबारियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी कार्ययोजना (प्लानिंग) को सार्वजनिक न करें, ऐसा करने से आपको सफलता जरूर हासिल होगी। आज अपने बनाए हुए प्लान पर काम करने से आपके सोचे हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे। किसी भी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें, ताकि आप किसी भी प्रकार के नुकसान से बचे रहें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने से आपका मानसिक तनाव कम होगा और आपका व्यवहार देखकर घर के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आने के योग हैं।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 6
वृषभ (Taurus)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किया हुआ कोई काम आज पूरा हो जाएगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको निश्चित रूप से मिलेगा। आज आपको धैर्य बनाए रखने और समय के साथ चलने की आवश्यकता है, अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, जिससे आपको फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है और आप डिनर करने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4
मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएंगे, जिससे कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है और आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा। हालांकि, आज ख़र्च में इजाफा आपकी बचत को ज़्यादा मुश्किल बना सकता है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जा सकते हैं। जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते हैं, जिससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 6
कर्क (Cancer)
आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिये लाभदायक रहेगा और धनलाभ के नये आसार बनेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिये आज का दिन अच्छा है और आपको किसी कॉलेज से टीचिंग के लिये ऑफर मिलने वाला है। जीवनसाथी से आज आपको कोई उपहार मिलेगा।
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 8
सिंह (Leo)
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगे तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है और पदोन्नति का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आयेंगे। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए जब तक आवश्यकता न हो तब तक अपने विचार व्यक्त न करें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 1
कन्या (Virgo)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो फायदा होने वाला है, लेकिन यात्रा के दौरान सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। स्वास्थ्य आज थोड़ा डाउन हो सकता है, पर समय से देखभाल करने से जल्द ही ठीक हो जाएगा। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व कई लोगों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है और आप उनके साथ बैठकर अपने व्यापार को बढ़ाने का प्लान बनाएंगे।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 6
तुला (Libra)
आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप में प्रेरणा अधिक रहेगी। इस राशि के विवाहित आज किसी समारोह में जाएंगे, जहाँ किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित हो सकती है। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जिनसे अच्छी सलाह मिलेगी। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 7
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिये आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगे और पुरानी टेंशन आज खत्म होगी। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें, कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नाकामयाब कोशिश कर सकता है। जीवनसाथी आज आपको कोई ऐसी सलाह देंगे जिससे आपके कार्य आसानी से पूरे होते जाएंगे।
शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 4
धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा और किसी बात को लेकर चर्चा भी हो सकती है। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें, वरना आपका अधिक समय फ़िज़ूल के कामों में निकल जाएगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी।
शुभ रंग: ओरेंज | शुभ अंक: 2
मकर (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ है और धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जाएगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है और लाभ होने की सम्भावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है और तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 2
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा और अचानक धनलाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुबह-सुबह व्यायाम करने से सेहत अच्छी बनी रहेगी। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपकी पदोन्नति पर विचार करेंगे।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 5
मीन (Pisces)
आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी और आप दूसरों को अपनी बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। विवाहित आज जीवनसाथी की बात मानेंगे तो रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे।
शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 2
