Aaj Ka Rashifal October 10, 2025: वृषभ, कर्क और तुला राशि वालों के लिए शानदार दिन, जानें बाकी राशियों का हाल

मीन राशि के जातकों के लिए आज आपको अपने जीवनसाथी से रिश्तों को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। यदि कोई समस्या हो, तो उसे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal October 10 2025
Aaj Ka Rashifal October 10 2025

Aaj Ka Rashifal October 10, 2025: आज शुक्रवार के दिन चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में हो रहा है, जिससे शशि योग का निर्माण बन रहा है। इस योग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा, वहीं कुछ जातकों को आज सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। ग्रहों की चाल में बदलाव से कार्यक्षेत्र, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। आज का दिन जहां कुछ लोगों के लिए सफलता और तरक्की लेकर आएगा, वहीं कुछ को धैर्य और संयम से काम लेना होगा। आइए जानते हैं कि आज 12 राशियों के लिए दिन क्या संदेश लेकर आया है।

मेष (Aries)

आज आपको वाहन का इस्तेमाल थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आपके काम में यदि कुछ रुकावटें आ रही थीं, तो वह आज दूर होंगी। आप किसी दूसरे के मामले में बिल्कुल न बोलें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके घर पूजा-पाठ का आयोजन होने से रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी, इसलिए अपने खाने-पीने पर पूरा ध्यान दें। मन की शांति के लिए घर के पूर्व दिशा में दीपक जलाएं।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: मरून
उपाय: घर के पूर्व दिशा में दीपक जलाएं, मन शांत रहेगा।

वृषभ (Taurus)

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए बेहतरीन रहेगा। आपको जल्दबाजी और ज्यादा भावुकता में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। आपकी काम करने की कुशलता में वृद्धि होगी और आप अपनी कला से लोगों को हैरान करेंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा और आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपके कार्यक्षेत्र में कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए किसी बुजुर्ग को भोजन कराएं।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: काला
उपाय: किसी बुजुर्ग को भोजन कराएं, सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

मिथुन (Gemini)

आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अपने बॉस से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी और कोई सरप्राइज पार्टी मिलने की संभावना है। आपको किसी मुद्दे पर अपने पिताजी से सलाह लेनी चाहिए, तभी वह सुलझेगा। मानसिक शांति के लिए तुलसी का जल नियमित रूप से पिएं।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: ग्रे
उपाय: तुलसी का जल पिएं, मानसिक शांति मिलेगी।

कर्क (Cancer)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को उनकी मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल होगा। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए घर के उत्तर-पूर्व दिशा में पानी का पात्र रखें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीच
उपाय: घर के उत्तर-पूर्व दिशा में पानी का पात्र रखें।

सिंह (Leo)

आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी अनबन हो सकती है, इसलिए कोई भी बात बहुत सोच समझकर ही बोलें। आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा और आपको बिजनेस में कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। आपको अपने आसपास रह रहे अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। कार्य में सफलता बढ़ाने के लिए रविवार को सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: ओरेंज
उपाय: रविवार को सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या (Virgo)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दों को आप मिल बैठकर निपटाएं, तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा। सामाजिक कामों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी और भागदौड़ भी अधिक होगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए नीम की पत्तियां घर में रखें।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: मेजेंटा
उपाय: नीम की पत्तियां घर में रखें।

तुला (Libra)

आज आपके कारोबार में इनकम बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, जो आपको खुशी देगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास बेहतर रहेंगे। आप जल्दबाजी और भावुकता में कोई निर्णय न लें। आपको कुछ मनचाहे खर्च भी करने पड़ सकते हैं। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। शांति और सौभाग्य के लिए शाम के समय भगवान विष्णु का ध्यान करें।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: नीला
उपाय: भगवान विष्णु का ध्यान करें।

वृश्चिक (Scorpio)

आज आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे। आपको बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे और उन्हें किसी खेलकूद से संबंधित प्रतियोगिता में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। नकारात्मक ऊर्जा कम करने के लिए रुद्राक्ष धारण करें।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: ग्रे
उपाय: रुद्राक्ष धारण करें।

धनु (Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में किसी काम को करने के लिए रहेगा, लेकिन आप कोई जोखिम लेने से बचें। काम को लेकर जो चुनौतियाँ आपको घेरे हुए थीं, वह आज दूर होंगी। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। आपको बाहर की चीजों को खाने-पीने से सावधानी बरतनी होगी। परिवार में छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में बिताएंगे और किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। भाग्य मजबूत करने के लिए किसी मंदिर में दान करें।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: ओरेंज
उपाय: किसी मंदिर में दान करें।

मकर (Capricorn)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आपको कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है। आप अपने किसी बिजनेस से संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर भी जा सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में पूरी मेहनत से जुटेंगे, तभी उन्हें परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए सुबह सूर्य को अर्घ्य दें।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सफेद
उपाय: सुबह सूर्य को अर्घ्य दें।

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन रोजगार की तलाश में लगे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी मिलने से घबराने की जरूरत नहीं है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। समस्याएं कम करने के लिए घर में हनुमान जी की तस्वीर रखें।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: पीला
उपाय: घर में हनुमान जी की तस्वीर रखें।

मीन (Pisces)

आज आपको अपने जीवनसाथी से रिश्तों को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। यदि कोई समस्या हो, तो उसे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आपको कुछ समस्याएं भी आ सकती हैं। आपको अपनी सेहत के साथ-साथ खर्चों का भी लेखा-जोखा रखना होगा, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। परेशानियाँ दूर करने के लिए रात को भगवान शिव को जल अर्पित करें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: महरून
उपाय: रात को भगवान शिव को जल अर्पित करें।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale