Aaj Ka Rashifal November 30, 2025: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 9 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 22 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 11 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के साथ सिद्धि योग और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का सौभाग्यशाली संयोग बन रहा है। ग्रहों की यह शुभ स्थिति सभी 12 राशियों पर विशेष प्रभाव डालने वाली है।
आइए पढ़ते हैं 30 नवंबर 2025, शुक्रवार का पूरा राशिफल:
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों द्वारा शुभ समाचार मिलेगा। जो लोग जॉब की तलाश में हैं, उनके लिए अच्छा रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। मित्रों की सहायता से आपको नए संपर्क (Contacts) मिलेंगे। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। आप अपने व्यस्त दिन में कुछ समय अपने लिए निकालेंगे और अपने पसंदीदा कार्य करेंगे। आज आप अपने बच्चों को लेकर शॉपिंग मॉल भी जाएंगे, जहाँ काफी खुश नजर आएंगे।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा
वृषभ (Taurus)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है, अन्यथा रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। आपका पुराना मित्र आपसे मिलने आएगा, जिससे मिलकर पुरानी यादें ताजा होंगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद आएगी। अगर आपने पहले निवेश किया हुआ है, तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा। अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। समाज में आपका नाम ऊंचा होगा।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: सिल्वर
मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप प्रतिदिन की दिनचर्या में सुबह की सैर को शामिल करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपका पुराना मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, आप उसे निराश नहीं करेंगे और अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे। आपका ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा और आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। जिंदगी की भागदौड़ में आज आप खुद को खुशनसीब पाएंगे क्योंकि आपका जीवनसाथी वाकई बेहतरीन है। आज प्रेरणादाई पुस्तक पढ़ना या फिल्म देखना आपके लिए बढ़िया रहेगा।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: भूरा
कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहाँ अन्य लोगों से मेल-मिलाप होगा। किसी खास व्यक्ति से हुई मुलाकात से आपका रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अंदर ताकत की नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति की कमी है। आज बच्चे स्कूल का काम पूरा करने के लिए आपसे मदद ले सकते हैं। आपके जीवनसाथी का प्यारा बर्ताव आपको खास होने का अनुभव कराएगा। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को विशेष बना सकती है। अपने विचारों को समृद्ध करने के लिए आप किसी महान शख्स की पुस्तक पढ़ सकते हैं।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: लाल
सिंह (Leo)
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान, प्लॉट या दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे। आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज किसी अनुभवी शख्स की सलाह के बिना ऐसा काम न करें, जिसमें आपको आत्मविश्वास न हो। आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: नीला
कन्या (Virgo)
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। आपका धन कहाँ खर्च हो रहा है, इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको बेकार का तनाव लेने की जरूरत नहीं है। जिंदगी का एक बड़ा सबक इस बात को मान लेना है कि बहुत सी चीजों को बदलना नामुमकिन है। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मन पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब होंगे।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: पीला
तुला (Libra)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप किसी मनपसंद जगह पर ट्रांसफर ले सकते हैं। आपको उम्मीद से अधिक लाभ की संभावना बढ़ेगी। परिवार में अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा सॉल्यूशन मिल सकता है। आप अपने जीवन साथी के साथ छोटी-छोटी बातों में नोंक-झोंक करने से बचें, इससे आपके रिश्ते सुधरेंगे। अगर आप टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं, तो आपको अच्छी जॉब मिल सकती है। आज कार्यकुशलता के दम पर आप वह उपलब्धि हासिल कर लेंगे जिसकी कभी आपने तमन्ना की थी, इससे आपको खुशी होगी।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: काला
वृश्चिक (Scorpio)
आज आपका दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम में नए विचार लाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया ही आपको नौकरी में तरक्की दिलाएगा। आपके बॉस आपको सराहेंगे। आपके सगे संबंधी आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे और हर जगह से आपको काम के लिए ऑफर मिलते दिखाई देंगे। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिए लाभकारी होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आएगी।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: भूरा
धनु (Sagittarius)
धनु राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी विशेष काम का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आप खुद पर विश्वास करेंगे और अपना पूरा ध्यान केंद्रित करके काम में लगाएंगे। पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए आप अपने बड़ों का सहयोग लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा और आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: भूरा
मकर (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अगर आप कंस्ट्रक्शन के बिजनेस से जुड़े हुए हैं, तो आपके लिए लाभ के योग हैं। आप अपने काम में कुछ परिवर्तन लाने का मन बना सकते हैं। दांपत्य संबंध के तनाव से छुटकारा पाने के लिए आप अपने रिश्तों में थोड़ी ढ़ील देंगे। इस दौरान आप नेगेटिव विचारों से बचें, तभी जीवनसाथी की बातों को समझ पाएंगे और आपके रिश्ते में परिस्थितियां बेहतर होंगी। आज आप बिजनेस मीटिंग अटेंड करने जा सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी और आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: सिल्वर
कुंभ (Aquarius)
आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। आज आप खुद पर ध्यान देंगे। समाज में आपके सराहनीय काम का सम्मान किया जायेगा। काम में आपका आत्मविश्वास आपको सफलता दिला सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। अपना ध्यान ईश्वर भक्ति में लगाएं, मन शांत रहेगा। आज आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा और आपके अंदर नया उत्साह देखने को मिलेगा।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: नारंगी
मीन (Pisces)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप फाइनेंस डिपार्टमेंट या सेल्स में काम करते हैं, तो आपको आपकी नॉलेज से काफी फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी, लेकिन समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके अंदर आत्मविश्वास बना रहेगा। आज कारोबार से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होंगे और आप नए काम पर पूरा फोकस करेंगे। आज आप बच्चों से नई बात सीख सकते हैं, साथ ही जीवनसाथी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: बैंगनी
